'खूब शराब पी, दो बार दिल का दौरा पड़ा...' Anurag Kashyap ने डिप्रेशन पर किया चौंकाने वाला खुलासा

Anurag Kashyap On Depression: अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपने डिप्रेशन और अपनी शराब पीने की आदत पर एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने रिवील किया कि उन्हें 2 बार इसी वजह से दिल का दौरा भी पड़ चुका है।

Anurag Kashyap On Depression

Image Credit: Instagram

Anurag Kashyap On Depression: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अब कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने अब अपना दर्द बयां करते हुए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पॉपुलर सीरीज ‘तांडव’ को लेकर जो विवाद हुआ था इसकी वजह से कई फिल्म निर्माताओं को अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को रोकना पड़ा या फिर अपनी स्क्रिप्ट में बदलाव करने पड़े। इसी वजह से वो इन तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज से खुद को बचा पाए। डायरेक्टर अनुराग कश्यप को इस वजह से काफी तकलीफों से गुज़ारना पड़ा। ‘मैक्सिमम सिटी’ (Maximum City) से बैक आउट करने पर उनके साथ क्या अब इस पर उन्होंने खुलकर बात की है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 में भी होगी Rakhi Sawant की एंट्री? आदिल के साथ ड्रामा क्वीन घर में मचाएंगी हंगामा

‘मैक्सिमम सिटी’ बंद होने पर बिगड़ी अनुराग की हालत

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, ‘यह मेरा सबसे अच्छा काम था। मैंने इतना ईमानदार, महत्वपूर्ण काम कभी नहीं किया।’ ‘तांडव’ पर मिले रिएक्शन के बाद नेटफ्लिक्स का ‘मैक्सिमम सिटी’ से पीछे हटना एक तरह की ‘इनविजिबल सेंसरशिप’ थी। नेटफ्लिक्स ने ऐसा करने पर कोई कारण नहीं दिया जिस पर अनुराग को लगा कि या तो ये स्क्रिप्ट देश के राजनीतिक माहौल के लिए बहुत सेंसिटिव थी या वे खुद को अनुराग के साथ जोड़ना नहीं चाहते थे।

https://www.instagram.com/p/CubaYddhfRp/?img_index=1

डिप्रेशन में गए डायरेक्टर

वो बोलें, ‘मैक्सिमम सिटी वो था जहां मेरी सारी एनर्जी खर्च होती थी। मेरा दिल टूट गया था। मैंने इसे पूरी तरह खो दिया।’ अनुराग ने रिवील किया कि फिल्म बंद होने के बाद वो डिप्रेशन में चले गए और खूब शराब पीने लगे। इतना ही नहीं इस दौरान उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने आगे कहा, ‘आखिरकार स्ट्रीमिंग वो जगह थी जिसका मैं इंतजार कर रहा था। निराशा यह है कि इसे एक क्रांति माना जाता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया की तरह इसे लोगों को सशक्त बनाना था, लेकिन यह एक टूल बन गया।’

https://www.instagram.com/p/CYO6IaOqw_u/

बेटी भी हुई ट्रोल

बता दें, अनुराग की बेटी भी उस दौरान ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई थीं। दरअसल, उनकी बेटी ने CAA को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं। जिसके बाद बढ़ती ट्रोलिंग की वजह से वो इतने परेशान हो गए थे उस समय उन्हों इ हालातों से डील करने के लिए ट्विटर छोड़ने का फैसला ले लिया था। अनुराग ने दिल का दौरा पड़ने के बाद अपनी हेल्थ पर ध्यान देना भी शुरू कर दिया। अब वो खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ