Penthouse will not release on Netfilx: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने एक्टर को बड़ा झटका दिया है।
दरअसल, खबरें हैं कि बॉबी देओल की ओटीटी ओरिजिनल फिल्म ‘पेंट हाउस’ को नेटफ्लिक्स ने रिलीज करने से मना कर दिया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- मोहब्बत माधुरी से, कोचिंग अफगानिस्तान को… इस टीम ने World Cup में धुरंधरों टीमों को चटाई धूल
Netflix ने रोकी Bobby Deol की इस फिल्म की रिलीज
रिपोर्ट्स की मानें तो खबर है कि नेटफ्लिक्स को बॉबी देओल की फिल्म ‘पेंट हाउस’ वैश्विक स्तर की नहीं लगी। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को रिलीज करने से इंकार कर दिया है। इससे अभिनेता बॉबी देओल की बड़ा झटका लगा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स अब इस फिल्म को रिलीज नहीं करेगा।
ये है लिस्ट
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि ओटीटी ने उन फिल्मों को रिलीज करने से मना कर दिया है, जो उनके वैश्विक मानकों को पूरा नहीं करती। इस लिस्ट में दिवाकर बनर्जी की फिल्म ‘टीज’, अनुराग कश्यप की ‘मैक्सिमम सिटी’ की हिंदी रीमेक और ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों से पहले की कहानी एक वेब सीरीज का नाम भी है।
कम बजट की योजनाओं को मंजूरी
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि बीते साल नेटफ्लिक्स के शेयर तेजी से गिरे थे, जिसके बाद कंपनी ने अपनी मौजूदा योजनाओं के बारे में फिर से प्लान बनाया। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बार नेटफ्लिक्स ने जिन योजनाओं को मंजूरी दी है, वो बेहद कम बजट की हैं।
‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं बॉबी देओल
बता दें कि बॉबी देओल की इस फिल्म को लेकर नेटफ्लिक्स की टीम का कहना है कि उन्हें इसमें ऐसा कुछ नहीं लगा, जो दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित करेगा। इस फिल्म में बॉबी अहम रोल निभा रहे है। इसके साथ ही बहुत जल्द वो फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines