मोहब्बत माधुरी से, कोचिंग अफगानिस्तान को... इस टीम ने World Cup में धुरंधरों टीमों को चटाई धूल

Ajay Jadeja: आज हम आपको एक ऐसे ही क्रिकेटर के बारे में बताएंगे, जिसने मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ काम किया।

Ajay Jadeja

instagram

Ajay Jadeja: बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। कुछ फिल्मी हसीनाओं ने दिग्गज खिलाडियों से इश्क लड़ाया तो कुछ ने शादी कर घर बसा लिया। हालांकि कुछ ऐसे भारतीय क्रिकेटर भी हैं जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई है।

विज्ञापन

आज हम आपको एक ऐसे ही क्रिकेटर के बारे में बताएंगे, जिसने मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ काम किया। साथ ही उन्होंने सनी देओल और सुनील शेट्टी जैसे सितारों के साथ भी फिल्मों में काम किया है। हम जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं उनका नाम अजय जड़ेजा है, जिन्होंने संन्यास लेने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। चलिए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय जडेजा

अजय जड़ेजा ने 2003 में फिल्म ‘खेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी और सेलिना जेटली जैसे कलाकार थे। अजय जडेजा 90 के दशक में टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी थे। अजय जडेजा ने अपनी प्रतिभा से हमेशा हर किसी का दिल जीता। जडेजा एक अच्छे ऑलराउंडर होने के साथ-साथ एक शानदार फील्डर भी थे। साल 1996 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 25 गेंदों में 45 रनों की पारी के लिए अजय जड़ेजा को हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन

अजय जडेजा ने भारत के लिए खेले तीन विश्व कप

यह कहना गलत नहीं होगा कि चिन्नास्वामी में उस रात जडेजा ने अकेले ही पाकिस्तानी गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। अजय जड़ेजा ने भारत के लिए तीन विश्व कप 1992, 1996, 1999 में खेले। अजय जाडेजा ने भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले हैं। एक समय था जब जडेजा भारतीय क्रिकेट की रीढ़ थे। जडेजा ने 21 साल की उम्र में डेब्यू किया और 2000 तक टीम इंडिया के नियमित सदस्य रहे।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए मेंटॉर के तौर पर अजय जडेजा को चुना

इसके साथ ही बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम के लिए भारत के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजय जडेजा को मेंटॉर के तौर पर अपने साथ जोड़ा। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और नीदरलैंड का हराया। हालांकि ये टीम सेमीफाइनल में नहीं जा पाई, लेकिन ACB ने अजय जडेजा को सम्मान दिया।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने भी फिल्मी दुनिया में की एंट्री

बता दें कि क्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में एंट्री करने के लिस्ट में कपिल देव, विनोद कांबली, सलिल अंकोला जैसे क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने पंजाबी फिल्म से डेब्यू किया है, जबकि इरफान पठान ने तमिल फिल्म से डेब्यू किया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मराठी फिल्मों में काम किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ