हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Peddi Box Office Collection Day 4: रविवार को Ram Charan की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. पेद्दी मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
Peddi फिल्म ने चौथे दिन कितने का कलेक्शन किया

Peddi Box Office Collection: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है. इस मूवी में राम चरण और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. ‘पेद्दी’ फिल्म 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने मूवी का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये छाप डाले थे. चलिए जानते हैं कि राम चरण की फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: ‘मां-बहन’ से 20 गुना ज्यादा धांसू है माधुरी दीक्षित की ये सीरीज, हर सीन में छिपे हैं कई गहरे राज

‘पेद्दी’ फिल्म कब हुई रिलीज थी?

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 04 जून को रिलीज की गई थी, जो एक स्पोर्ट ड्रामा मूवी है. सैकनिल्क के मुताबिक इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 26.29 करोड़ रुपये छापे थे. ‘पेद्दी’ फिल्म ने शनिवार को यानी तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को रिलीज हुए आप 4 दिनों का समय हो गया है, फिल्म ने आज यानी 07 जून 2026 को खबर लिखे जाने तक 27.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अब तक कुल कलेक्शन 152.78 करोड़ रुपये का कर लिया है. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, हर कहानी में मिलेगा बड़ा सरप्राइज; देखें लिस्ट

‘पेद्दी’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन?

सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, आर रत्नवेलु, नवीन नूली और  विजय सेतुपति ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 11.11 करोड़ रुपये छापे हैं, तो वहीं कन्नड़ में 59 लाख और मलयालम में 16 लाख रुपये और तमिल भाषा में 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, मूवी ने तेलुगु भाषा में 139.78.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर 152.78 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं ‘पेद्दी’ मूवी ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola