थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, हर कहानी में मिलेगा बड़ा सरप्राइज; देखें लिस्ट

अगर आप ओटीटी पर थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए थ्रिलर फिल्मों का खजाना लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस से लेकर जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलने वाला है. इन 5 फिल्मों की कहानी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है और आखिरी सीन तक सीट छोड़ने नहीं देती है. चलिए जानते हैं इन 5 फिल्मों के बारे में.

thriller Film
1 / 6

अगर आप ओटीटी पर थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए थ्रिलर फिल्मों का खजाना लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस से लेकर जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलने वाला है. इन 5 फिल्मों की कहानी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है और आखिरी सीन तक सीट छोड़ने नहीं देती है. चलिए जानते हैं इन 5 फिल्मों के बारे में.  

विज्ञापन

'इलेवन'

'इलेवन'2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साउथ सिनेमा की फिल्म 'इलेवन' का आता है, जिसे 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस मूवी में नवीन चंद्र, रेया हरि और अभिरामी ने अहम किरदार निभाया था. वहीं इस मूवी का निर्देशन लोकेश अजल्स ने किया था. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आपको  हर सीन के साथ सस्पेंस देखने को मिलता है.

विज्ञापन

जोसफ

जोसफ3 / 6

दूसरे स्थान पर 'जोसफ' मूवी का नाम आता है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह एक मलयालम मूवी है, जिसका हिंदी डब वर्जन ने लोगों के दिलों को जीत लिया था. यह मूवी साल 2018 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म की कहानी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

कहानी

कहानी4 / 6

तीसरे नंबर पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' (Kahaani) का नाम शामिल है. इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे. इस मूवी की कहानी एक  गर्भवती महिला के आसपास घूमती है, जो अपने पति की तलाश में इधर-उधर भटक रही है. यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

तितली

तितली5 / 6

चौथे स्थान पर साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तितली' (Titli) का नाम काबिज है, जिसे आज भी दर्शक काफी पसंद करते है. इस मूवी की कहानी लोगों का आज भी सोचने पर मजबूर कर देती है. इस फिल्म कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लूटपाट और अपराध के काले धंधे में शामिल है. यह फिल्म आपको आखिरी सीन तक सीट नहीं छोड़ने देती है. आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

तलाश

तलाश6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'तलाश' का आता है. यह फिल्म साल  2012 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जिसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन