हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Box Office Collection: नहीं रुक रही Peddi की रफ्तार! राम चरण की फिल्म ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों

Peddi Box Office Collection Day 12: राम चरण की ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये ही वजह है कि फिल्म ने दुनियाभर में भी अपना जादू बिखेर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

Peddi Box Office Collection Day 12: राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेद्दी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. 12वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये ही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करोड़ों छाप डाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘पेद्दी’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘पेद्दी’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.10 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 20.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 4,164 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 220.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर राम चरण के एक्शन सीन्स और जाह्नवी कपूर के साथ राम चरण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ से 150 गुना ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर से भरी है ये फिल्म, हर सीन उड़ा देगा होश

विज्ञापन

‘पेद्दी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

राम चरण की ‘पेद्दी’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 260.96 करोड़ है. वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड भी करोड़ों में नोट छाप रही है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 312.81 करोड़ की दमदार कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. राम चरण को लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापस देखकर फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं और ये ही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ या इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी?

विज्ञापन

‘पेद्दी’ की स्टारकास्ट

फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को फैंस ने पहली बार स्क्रीन पर साथ देखा है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ जगपति बाबू, शिव राजकुमार, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा, उपेंद्र लिमाये और विजी चंद्रशेखर लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola