Payal Rohtagi Slams Rupali Ganguly: इन दिनों ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रुपाली ने ईशा पर मानहानि केस करते हुए 50 करोड़ रुपये की मांग कर ली है। इसी को लेकर एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने रुपाली गांगुली के खिलाफ अब सोशल मीडिया पर जमकर हमला बोला है। क्या कुछ कहा पायल ने, चलिए आपको बताते हैं।
पायल ने रुपाली गांगुली द्वारा अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को भेजे गए 50 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस की कड़ी आलोचना की। सोशल मीडिया पर पायल ने सीधे तौर पर रुपाली से सवाल करते हुए पूछा कि क्या वो पैसे की तंगी से जूझ रही हैं, जिस कारण उन्होंने इतनी बड़ी रकम की मांग की है।
ईशा ने रुपाली पर लगाए गंभीर आरोप
ये विवाद तब शुरू हुआ जब ईशा वर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने रुपाली गांगुली पर आरोप लगाया था कि अभिनेत्री ने उन्हें धमकाया और उनके पिता के साथ उनके रिश्ते को बिगाड़ा। इसके बाद ईशा ने ये भी कहा कि रुपाली ने उनके पिता अश्विन वर्मा से शादी करने के बाद उनके परिवार को तोड़ा। इसके साथ ही ईशा ने आरोप लगाया कि रुपाली ने उनकी मां के गहने भी चुराए थे। इस आरोप के बाद जब ईशा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि रुपाली का बेटा ‘नाजायज’ था और वो शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं, तो ये मामला और बढ़ गया।
रुपाली ने ईशा के खिलाफ किया केस
इसके बाद रुपाली ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और 11 नवंबर को ईशा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा। नोटिस में रुपाली ने कहा था कि ईशा के आरोपों ने उनकी इमेज को नुकसान पहुँचाया है और इससे उनके करियर पर भी असर पड़ा है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
पायल ने रुपाली पर बोला हमला
इस विवाद के बीच अब पायल रोहतगी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रुपाली गांगुली पर हमला बोला। पायल ने लिखा, ‘रुपाली, जो भी आपकी सच्चाई हो लेकिन आपने उस व्यक्ति से शादी की, जो पहले से शादीशुदा था जब आप उससे मिली थीं। ये आपका कर्म ही है जो आपने उनकी पहली पत्नी के साथ किया। उस पत्नी की बेटी अपनी कहानी बताएगी ही।’ पायल ने आगे कहा, ‘अब कोर्ट में सब कुछ साबित करें लेकिन 50 करोड़ रुपये की मानहानि क्यों मांगी? क्या आप गरीब हो गई हैं? क्या आपको पता है कि टीवी शो में काम करके 50 करोड़ कैसे कमाए जाते हैं?’
ईशा वर्मा ने इस विवाद के बाद अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को हटा लिया है और अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है, जिससे ये साफ है कि वो फिलहाल इस मामले में और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने फैंस से क्यों मांगी माफी, Kaun Banega Crorepati शो तो कहीं नहीं है वजह?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines