हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'धोखा हमेशा लॉयल्टी के रूप में…', Sangram Singh के अफेयर की अफवाहों के बीच Payal Rohatgi के क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Payal Rohatgi Cryptic Post: संग्राम सिंह से शादी में धोखा मिलने की रूमर्स के बीच पायल ने कई सारे क्रिप्टिक पोस्ट कर सबका ध्यान खींच लिया है. पायल के पोस्ट देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो चुके हैं.

विज्ञापन
पति की बेबफाई की अफवाहों के बीच वायरल हुए पायल रोहतगी के पोस्ट. (Photo Credit- Instagram)

Payal Rohatgi Cryptic Post: पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी पर अब पूरी दुनिया बातें कर रही है. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि इन दोनों की शादी 3 साल में ही टूट सकती है. संग्राम सिंह पर बीवी को धोखा देने जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं. कहा जा रहा है कि रेसलर संग्राम सिंह का एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ अफेयर चल रहा है और ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं. अभी तक इन रूमर्स पर पायल रोहतगी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वो सोशल मीडिया पर हर पोलिटिकल मुद्दे पर बात कर रही हैं, लेकिन अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सबसे ‘डरपोक’ सदस्य का हुआ पर्दाफाश, चेहरे पर लगा रखा है दबंग का मुखौटा

पायल ने एक के बाद एक किए क्रिप्टिक पोस्ट

इसी बीच अब पायल रोहतगी इशारों-इशारों में कुछ कहने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं. पायल ने आज ही इंस्टाग्राम पर 4 पोस्ट शेयर किए हैं और ये चारों पोस्ट उनके और संग्राम के रिश्ते को लेकर कुछ कह रहे हैं. पति से धोखा मिलने की अफवाहों के बीच पायल रोहतगी बैक टू बैक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती हुई नजर आ रही हैं. पायल ने सबसे पहले कुछ पुलिस वालों और अपने पति संग्राम सिंह के साथ फोटो पोस्ट की है. इस फोटो के कैप्शन में पायल ने लिखा, ‘ना प्रेशर, ना एक्सपेक्टेशंस. अनलिमिटेड शॉट्स.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sangram Singh और Payal Rohatgi के बीच आई ‘वो’? पत्नी को धोखा देकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का लगा आरोप

धोखा और लॉयल्टी पर आया पायल रोहतगी का पोस्ट

साथ ही उन्होंने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है. इसके अलावा पायल ने संग्राम के साथ एक फंक्शन की तस्वीर भी शेयर की है. इसके कैप्शन में पायल ने लिखा, ‘एक अमीर आदमी से पूछा कि उसने ये कैसे किया? और उसने कहा ‘मैंने सबकी मदद करने की कोशिश करना बंद कर दिया.’ इतना ही नहीं पायल ने इसी फंक्शन की एक और प्यारी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘धोखा हमेशा लॉयल्टी के रूप में तैयार होकर आता है, जब तक मुखौटा नहीं गिरता.’

विज्ञापन

पायल और संग्राम के रिश्ते को लेकर फैंस कंफ्यूज

अब धोखे पर पायल का ये पोस्ट देखकर फैंस भी इसे उनकी शादी से जोड़कर देख रहे हैं. आपको बता दें, पायल ने इसके अलावा कार में बैठकर जोर से हंसते हुए भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कहा है, ‘गेम थ्योरी में, जिसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है वो सबसे खतरनाक प्लेयर है.’अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी फोटो और कैप्शन देखकर कंफ्यूज हो गए हैं. एक तरफ वो धोखे और खेल की बातें कर रही हैं और दूसरी तरफ पति के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं. अगर दोनों में अनबन होती तो वो संग्राम के साथ फोटोज क्यों पोस्ट करतीं? और अगर दोनों के बीच सब ठीक है, तो पायल इस तरह की बातें क्यों लिख रही हैं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola