Payal Rohatgi Birthday: मनोरंजन जगत में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हम बात कर रहे हैं पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) की जो काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में रहीं। अपनी बोल्डनेस से लोगों के होश उड़ाने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम उनकी लाइफ के कुछ ऐसे पलों के बारे में बताने जा रहे हैं जब उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव फेस किए। आइए जान लेते हैं वो क्या थे कि पायल के मन में जान देने का भी ख्याल आ गया।
बिग बॉस 2 का थी हिस्सा
पायल रोहतगी को असली फेमस बिग बॉस सीजन 2 से मिली। हालांकि इसमें उन्हें जीत तो नहीं मिली लेकिन नेगेटिव फेस की पहचान जरूर मिल गई। जी हां, एक्ट्रेस जब कंगना रनौत के शो लॉकअप का हिस्सा बनीं तो उसमें उन्होंने बताया कि बिग बॉस का हिस्सा बनना कहीं न कहीं उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने बताया कि लव ट्राएंगल को दिखाए जाने की वजह से उनकी पर्सनल लाइफ खराब हो गई।
यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 3’ या ‘सिंघम अगेन’ किसका बजा डंका? कमाई में कौन आगे
हुई डिप्रेशन का शिकार लगी शराब की लत
पायल ने बताया कि जब वो शो से बाहर आईं तो उस समय वो डिप्रेशन का शिकार थीं। उनकी हालत बहुत खराब थी और इस वजह से उन्हें शराब की लत लग गई। वो शराब के नशे में ही डूबी रहती थीं। इससे उनके करियर पर भी काफी बुरा असर पड़ा। एक समय तो ऐसा आ गया था कि पायल के मन में सुसाइड करने के ख्याल आने लगे थे।
संग्राम से शादी कर लाइफ में बढ़ी आगे
बुरे समय में अगर किसी ने पायल का साथ दिया तो वो थे संग्राम। एक्ट्रेस ने एक बार खुद इस बात का खुलासा किया कि वो संग्राम ने हर मुश्किल वक्त में उसका साथ दिया। दोनों में प्यार की शुरुआत हुई और एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। अब ये कपल हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इस IPS अफसर के पास कभी खाने को नहीं थे पैसे, अमिताभ बच्चन को सुनाई दास्तान
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines