Payal Malik ने Elvish Yadav को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- दुश्मन नहीं हो, तो...

Payal Malik on Elvish Yadav: अरमान मलिक की पहली बीवी यानी पायल मलिक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। पायल भले ही बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर हैं, लेकिन वो लाइमलाइट से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

Payal Malik, Elvish Yadav

Payal Malik, Elvish Yadav

विज्ञापन

Payal Malik on Elvish Yadav: इन दिनों ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 3 का घर ही नहीं बल्कि यूट्यूब भी बिग बॉस का घर बन गया है। शो के लड़ाई-झगड़े अब यूट्यूब पर भी होने लगे हैं। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अरमान को कई बातें कही थी। अब अरमान मलिक की पहली बीवी यानी पायल मलिक ने भी एल्विश को जवाब देते हुए उनपर पलटवार किया है।

एल्विश की बुराई नहीं करी

पायल मलिक ने एक नया व्लॉग वीडियो शेयर किया है। इस व्लॉग में वो एल्विश के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में पहले तो पायल लोगों के कमेंट्स पढ़ती हैं। इसके बाद वो एल्विश के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि जितना मैंने देखा है, अरमान ने कहीं भी एल्विश की बुराई नहीं करी है। पायल ने कहा कि उन्होंने जहां भी एल्विश के बारे में बात की है, वहां अच्छा ही बोला है।

विज्ञापन

अरमान के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए

वीडियो में पायल आगे कहती हैं कि अगर आज कटारिया इतना सक्सेस है, तो वो एल्विश की वजह से, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि अरमान ने कहीं भी एल्विश की बुराई की है और एल्विश को भी अरमान के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए। पायल ने आगे कहा कि मैंने आज एल्विश का एक व्लॉग देखा, जिसमें वो अरमान के बारे में बात कर रहा है।

व्लॉग पर व्यूज भी चाहिए

पायल ने आगे कहा कि अगर आप इतना ही चाहते हो कि अरमान अपने मुंह से आपका नाम लेना बंद कर दें, तो आप अपने व्लॉग्स में उनका थंबलेन क्यों लगाते हो? मत लगाओ, उनका नाम मत लिखो। आपको अपने व्लॉग पर व्यूज भी चाहिए और आपको ये भी बोलना है कि मेरा नाम मत लो।

मैं बस समझा रही हूं

पायल ने कहा कि इसमें मैं एल्विश की बुराई नहीं कर रही हूं, बस समझा रही हूं कि अगर आपको कोई इंसान पसंद नहीं आ रहा, तो आप उसके बारे में बात ही मत करो। उनको तो नहीं पता आप क्या कर रहे हैं, उन्होंने तो आपकी बुराई नहीं की। एक तरफ तो आप कह रहे हो कि आप किसी की पर्सनल लाइफ पर नहीं बोलते हो। दूसरी तरफ आपके दोस्त पीछे सी हमारी पर्सनल बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन

ना आप हमारे दोस्त हो ना और दुश्मन, तो…

अरमान की पहली वाइफ ने आगे कहा कि अंदर क्या हो रहा है? जब हम चलते हैं तो कैसे चलते हैं? आप अपने दोस्तों को समझाओ ना। जिस दिन से अरमान बिग बॉस में गए उस दिन से आप अरमान का नाम अपने व्लॉग्स में यूज कर रहे हो, हमारी बातें करते हो। मैंने देखा है। अरमान ने शो में आपका नाम लिया, तो आपको बुरा लग गया। अगर आप उनके बारे में बात कर सकते हो, तो वो क्यों नहीं कर सकते? मैं बस एल्विश को इतना कहना चाहती हूं कि ना हमें आपके कोई हेट है और ना ही कोई पर्सनल दुश्मनी है। जैसा आपने कहा कि ना आप हमारे दोस्त हो ना और दुश्मन, तो अगर अरमान ने आपका नाम लिया भी है वो अच्छे वे में लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ