Payal Malik on Armaan-Kritika Intimate Scene at Bigg Boss OTT 3: जबसे अरमान, पायल और कृतिका मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में कदम रखा है, तबसे ही तीनों चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो पायल मलिक शो से बाहर हो चुकी हैं और हर रोज नए-नए बयान दे रही हैं, लेकिन आज पायल ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से अरमान और कृतिका का एक प्राइवेट वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दोनों शो के घर में इंटीमेंट होते नजर आए। वहीं, अब पायल ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।
पायल ने फिर शेयर किया वीडियो
दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद पायल मलिक ने एक नया व्लॉग वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने कल आप लोगों से कहा था कि मुझे एक चीज और क्लियर करनी है और वो ये है कि बिग बॉस हाउस से अरमान और कृतिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। पायल ने कहा कि जब मैंने उस वीडियो को देखा, तो मुझे एक मिनट में पता चल गया कि वो वीडियो एडिटेड है।
अरमान और कृतिका के वीडियो पर पायल का खुलासा
जी हां, शो के घर से सामने आए अरमान और कृतिका के वीडियो को पायल ने ‘एडिटेड’ बताया है। इस पर पायल का कहना है कि मैं शो के घर में रहकर आई हूं और मुझे अच्छे से पता है कि वहां पर कौन-सी चीज कहां है? वीडियो में पायल ने आगे कहा कि इसमें जो बेड दिखाया गया है और उसके ऊपर जो लैंप लगे हैं, वो शो के घर में नहीं है बल्कि वहां पर बस एक कैमरा है और लाइटें है, वहां कोई लैंप नहीं है।
मेरे अलग होने के बहुत कारण हैं- पायल
पायल ने कहा कि दूसरी चीज है रजाई… अगर आप रजाई पर ध्यान देंगे तो वो रजाई नहीं है, जो हम लोग ओढ़ते थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस वीडियो को सिर्फ वही पहचान सकता है जो या तो उस घर में रहा हो या अगर आप ध्यान से इसे देखेंगे। पायल ने कहा कि मेरे अलग होने के रीजन बहुत सारे हैं, जो चीजें नहीं भी थी, लोगों ने वो भी जोड़ दी हैं।
मेरे बेटे चीकू पर पड़ेगा असर
पायल ने इसके आगे कई बातें रिवील की और कहा कि मैं इस वीडियो के बारे में सिर्फ इसलिए बात कर रही हूं क्योंकि मेरा बेटा चीकू बहुत छोटा है और अगर वो ये वीडियो देखेगा, तो उसके दिमाग पर किस तरह से असर होगा। पायल ने कहा कि जो भी ये कर रहा है उससे हाथ जोड़कर विनती है कि प्लीज हमारी फैमिली के साथ इतना गंदा मत करो, जो चीजें नहीं है उसको एडिट करके ऐसा मत बनाओ, जिससे लोग बकवास करें।
किस हद तक जाते हैं लोग
पायल ने कहा कि किसी को अगर बदनाम करना है, तो इस हद तक कर दो कि लोगों को सच नहीं पता है और उन्हें वही सच लगे। उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो अरमान और कृतिका का नहीं है। पायल ने आगे कहा कि हाथ जोड़कर विनती है, प्लीज ऐसा मत करो, किसी इंसान को इतना गंदा मत करो, जिसको पता ही नहीं है कि उसके बारे में क्या चल रहा है?
यह भी पढ़ें- Natasa-Hardik की 3 शादियां 4 महीने में टूटीं! फैंस बोले- 4 महीने में ऐसा क्या हुआ?
संबंधित खबरें
'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
47 mins agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 hr agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
2 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
19 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
21 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
23 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines