Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में हाल ही में मीडिया के सवाल-जवाब हुए और कई कंटेस्टेंट्स के दिल और दिमाग पर प्रेस का गहरा असर पड़ा। अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका को तो मीडिया ने न सिर्फ रोस्ट कर दिया बल्कि उनके पैरों तले जमीन ही खिसका दी। कृतिका को मीडिया ने डायन तक का टैग दे दिया। इतना ही नहीं इन दोनों को पायल के उस फैसले के बारे में भी बताया गया जिसके बाद उनकी लाइफ में भूचाल आ गया है और कृतिका का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
क्या पायल देंगी अरमान को तलाक?
दरअसल, पैपराजी ने शो में रिवील कर दिया कि पायल-अरमान को तलाक देने वाली हैं। ये सुनते ही अरमान और कृतिका का जो हाल हुआ उससे पायल भी टूट गई हैं। अब पायल ने अपना डेली व्लॉग शेयर किया है। इसमें उनकी आंखों से आंसू नहीं सुख रहे हैं। पायल को बेबस होकर रोते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वो फिर से मरने की बात कर रही हैं। अब पायल ने अपने व्लॉग में बीते एपिसोड के बाद फैंस को अपना फैसला सुना दिया है।
कृतिका की मां भी हुईं ट्रोल
कुछ समय पहले खुद पायल ने इस बात का ऐलान किया था कि अरमान और कृतिका के शो से बाहर आते ही वो अरमान को तलाक दे देंगी। हालांकि, अब उन्होंने फैंस को बताया है कि उनका ये फैसला बदल गया है। पायल के साथ इस व्लॉग में कृतिका की मां भी नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया है कि लोग उन्हें डायन की मां कह रहे हैं। पायल भी इस बात से दुखी हैं कि गोलू को इस तरह की बातें सुननी पड़ रही हैं। अब पायल ने साफ कहा है कि वो अरमान को तलाक नहीं देंगी।
यह भी पढ़ें: क्या बायस्ड हैं Bigg Boss? Niti Taylor ने भड़ास निकालते हुए गिनवाए डबल स्टैंडर्ड्स
पायल नहीं तोड़ेंगी अरमान और गोलू का भरोसा
पायल बोलीं कि ‘मैंने जो सोचा था मैं नहीं करूंगी, अगर करूंगी तब भी आप गाली दोगे, नहीं करूंगी तब भी गाली दोगे।’ पायल ने तलाक के फैसले को बदल दिया है और उन्होंने कहा है कि अब वो कभी भी अरमान और गोलू का भरोसा नहीं तोड़ेंगी। पायल ने कहा है कि तलाक को लेकर मीडिया को उनसे सवाल करने चाहिए थे न कि अरमान और कृतिका से। वो दोनों घर के अंदर हैं तो उनसे गेम को लेकर सवाल करने चाहिए थे। इसके अलावा ट्रोलिंग से भी पायल टूट गई हैं और उन्होंने कहा है कि ‘हमे इतना टारगेट कर दिया कि इंसान मरने पर मजबूर हो रहा है।’ पिछले कई दिनों से पायल मरने की बातें कर रही हैं। अब उन्होंने इस बात को कबूल किया है कि बिग बॉस में जाकर उन तीनों ने गलती कर दी है उन्हें शो में नहीं जाना चाहिए था।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
6 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
8 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines