---विज्ञापन---

क्या बायस्ड हैं Bigg Boss? Niti Taylor ने भड़ास निकालते हुए गिनवाए डबल स्टैंडर्ड्स

Niti Taylor Slams Bigg Boss OTT 3: नीति टेलर ने बिग बॉस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शो फॉलो करने के बाद क्या महसूस हुआ। उन्होंने एक लड़की के पीछे पड़ने पर बिग बॉस के मेकर्स और एक कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ लगाई है।

---खबर नीचे जारी है---

Niti Taylor Slams Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में कई ट्विस्ट आ रहे हैं। काफी तेजी से कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो रहे हैं और ग्रैंड फिनाले की डेट नजदीक आ रही है। हालांकि, अभी भी मेकर्स पर संगीन आरोप लग रहे हैं। अब शो पर बायस्ड होने का संगीन आरोप लगा है और ये इल्जाम लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि टीवी की फेमस एक्ट्रेस नीति टेलर हैं। नीति ने अब अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट शेयर कर बिग बॉस की पोल खोली है। एक्ट्रेस ने एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है।

नीति ने बिग बॉस पर लगाए डबल स्टैंडर्ड रखने के आरोप

नीति टेलर ने पहले तो एक कंटेस्टेंट का खुलकर सपोर्ट किया है और फिर दूसरे कंटेस्टेंट को बिना उसका नाम लिए फटकार लगाई है। साथ ही एक्ट्रेस ने बिग बॉस के डबल स्टैंडर्ड भी रिवील कर दिए हैं। अब नीति का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। चलिए देखते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा है? नीति टेलर ने पहले सना के सपोर्ट में कहा कि सना मकबूल के किसी भी कीमत पर जीतने के इरादे को क्रिटिसाइज नहीं किया जाना चाहिए। असली प्रॉब्लम बिग बॉस का बायस्ड होना है, जहां सना, विशाल और लव जैसे कंटेस्टेंट्स को काफी कुछ झेलना पड़ता है, जबकि बाकी लोग फिजिकल वायलेंस करके भी बच निकलते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सना के सपोर्ट में उतरीं नीति टेलर

नीति ने शिकायत की है कि पहले के सीजन में नियम सख्त हुआ करते थे, लेकिन अब हिंसा को भी बर्दाश्त कर लिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सना को लगातार टारगेट किया जा रहा है, वो भी उन आदमियों द्वारा जो हर वक्त उसे लेकर गॉसिप करते रहते हैं। सना का जीतने का संकल्प प्रॉब्लम नहीं है, शो के गिरते स्टैंडर्ड्स हैं। नीति ने बताया है कि वो सना को पर्सनली नहीं जानती हैं, लेकिन वो अकेली ही सब पर भारी हैं। नीति ने इस बात पर भी जोर दिया है कि वीकेंड का वार हमेशा सना, विशाल और लव पर ही बनाया जाता है। अगर वो गलत नहीं होते तब भी उन्हें ही स्पॉटलाइट में डाला जाता है और बाकियों की गलतियों को इग्नोर कर उन्हीं की बातें होती हैं।

Niti Taylor Slams Bigg Boss OTT 3

नीति का किस पर फूटा गुस्सा?

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फीस में जमीन आसमान का अंतर, Khatron Ke Khiladi में 328% से कौन निकला आगे?

अरमान के खिलाफ उठाई एक्ट्रेस ने आवाज

नीति ने सना को स्ट्रांग बताते हुए अरमान को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि एक आदमी है जो हर किसी की औकात की बात करता है और दावा करता है कि उनका करियर डूब गया है तभी वो इस शो में हैं। नीति ने सवाल किया कि अगर ऐसा है तो वो शो में क्या कर रहे हैं? नीति ने कहा कि इस आदमी में इतना कॉन्फिडेंस इसलिए है क्योंकि हाथ उठाने के बावजूद उसे घर नहीं भेजा गया।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 29, 2024 01:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola