हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Irfan Pathan की सीक्रेट गर्लफ्रेंड सामने आई! हसीना ने एक्स पर खोली Gautam Gambhir की सच्चाई

Payal Ghosh: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंटरनेट पर चर्चा में आ ही जाती है।

विज्ञापन
twitter (x)

Payal Ghosh: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंटरनेट पर चर्चा में आ ही जाती है। हाल ही में पायल ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

साथ ही अभिनेत्री का पोस्ट भी जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि अपने पोस्ट में पायल ने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की है।

यह भी पढ़ें- Prabhas के एक्शन से हिलेगा बॉक्स ऑफिस? Salaar का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

https://twitter.com/iampayalghosh/status/1730481950765523236

Payal Ghosh ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, पायल घोष ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इरफान के साथ अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हमारे ब्रेकअप के बाद मैं बीमार पड़ गई। मैं सालों तक काम नहीं कर सकी, लेकिन वह इकलौता शख्स है, जिससे मैंने प्यार किया। इसके बाद मैंने किसी और से प्यार नहीं किया।

https://twitter.com/iampayalghosh/status/1730448749485580612

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Gautam Gambhir को लेकर भी किया शॉकिंग खुलासा

इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने गौतम गंभीर को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने गौतम के लिए लिखा कि गौतम गंभीर मुझे रेगुलरली मिस्ड कॉल देते थे। यह इरफान को बहुत अच्छी तरह पता था। वो मेरे सब कॉल्स चेक करते थे।

उन्होंने ये बात मेरे सामने युसुफ भाई, हार्दिक और कुणाल पांड्या को भी बताई था, जब मैं इरफान से मिलने पुणे गई थी। बता दें कि बीते कुछ टाइम पहले ही पायल घोष, मोहम्मद शमी को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए चर्चा में थीं।

फेम पाने का तरीका- यूजर्स

वहीं, अब यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि फेम पाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो सब ठीक है लेकिन आप हो कौन? तीसरे यूजर ने लिखा कि ये सब फेम पाने के लिए है। कुल मिलाकर यूजर्स इसे फेम पाने का तरीका बता रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक गौतम गंभीर और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें