Prabhas के एक्शन से हिलेगा बॉक्स ऑफिस? Salaar का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
Salaar Trailer: प्रभास की ‘सालार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।
Edited By Nancy Tomar

salaar trailer
Edited By Nancy Tomar

salaar trailer
Salaar Trailer: प्रभास की अपकिंमग फिल्म ‘सालार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर में एक्शन कूट-कूट के भरा है। प्रभास ने भी अपेने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर आउट के पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 𝐏𝐥𝐞𝐚𝐬𝐞…𝐈…𝐊𝐢𝐧𝐝𝐥𝐲…𝐑𝐞𝐪𝐮𝐞𝐬𝐭! यहां #SalaarTrailer है… 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Israel-Hamas सीजफायर खत्म होने पर Celina Jaitly ने किया रिएक्ट, एक अपील करते हुए कही दिल छू लेने वाली बात
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर पर यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, अगर अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ये एक्शन से भरा है, जिसमें प्रभास एकदम एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। वहीं, अगर यूजर्स की बात करें तो एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह कोई ट्रेलर नहीं है, यह पूरी तरह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रभास सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे हैं, वह सिर्फ उस किरदार को जी रहे हैं, रोंगटे खड़े हो गए। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि रोंगटे खड़े हो गए भाई। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर ट्रेलर पर कर रहे हैं। बता दें कि फैंस में इस फिल्म के लिए अलग ही क्रेज बना हुआ है। हालांकि प्रभास की इस फिल्म की टक्कर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की ‘डंकी’ से होने जा रही है। दोनों फिल्मों में बड़ी टक्कर होगी और ये दिसंबर को बड़ा क्लैश होगा। देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में से किसका जलवा रहेगा। बता दें कि दोनों फिल्में 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: