EXCLUSIVE: Pawandeep Rajan की एक्सीडेंट के 19 दिन बाद कैसी हालत, डिस्चार्ज होने में और कितने दिन?

पवनदीप राजन की हालत अब पहले से बेहतर है। पवन का एक लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो गाना गाते नजर आ रहे हैं।

Pawandeep Rajan

पवनदीप राजन की अब कैसी हालत?

पॉपुलर शो इंडियन आइडल 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन अभी भी अस्पताल में हैं। हालांकि, सिंगर इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं, लेकिन अभी भी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। इस बीच अब अस्पताल ने पवनदीप का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि पवन को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी? और कितने दिन और और उन्हें हॉस्पिटल में रहना होगा?

आर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में हैं पवन

पवनदीप राजन का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट हॉस्पिटल के मीडिया प्रभारी ने दिया है। न्यूज24 को मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभी पवनदीप की हालत पहले से बेहरत है और वो रिकवर कर रहे हैं। पवन को अस्पताल में एडमिट हुए 19 दिन हो गए हैं और पवन अभी आर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में हैं। इसके अलावा पवन की फिजियोथेरेपी अभी भी चल रही है।

कब डिस्चार्ज होंगे पवन?

इसके अलावा अगर पवन के डिस्चार्ज की बात करें तो उम्मीद है कि उन्हें अगले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। गौरतलब है कि 5 मई को पवन का एक्सीडेंट हुआ था और उसके बाद से ही वो हॉस्पिटल में हैं। पवन अभी अपने इंस्टाग्राम पर भी थोड़ा एक्टिव हैं। कुछ ही घंटों पहले पवन ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पवन का लेटेस्ट वीडियो

इस वीडियो में पवनदीप गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए पवन ने इसके कैप्शन में हाथ जोड़ने और दिल वाली इमोजी शेयर की है। पवन के इस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप जल्दी से ठीक हो जाएं। दूसरे यूजर ने कहा कि अपना ध्यान रखो।

5 मई को हुआ था एक्सीडेंट

वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि अपना ध्यान रखो और जल्दी से ठीक हो जाओ। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं। बता दें कि 5 मई को पवन का एक्सीडेंट हुआ था। इस दौरान पवन को गंभीर चोटें भी आई थीं। हालांकि अब पवन पहले से बेहतर हैं और उम्मीद है कि वो जल्दी ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ