भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उन्होंने हाल ही में पहली पत्नी को याद करते हुए दूसरी वाइफ संग बिगड़े रिश्ते पर बात की थी और दुखी होकर कहा था कि उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इन सबके बीच ज्योति का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है. उन्होंने भी एक इंटरव्यू कहा कि उन्हें पैसा और प्रॉपर्टी नहीं पति चाहिए और वह सबके सामने अपना आंचल फैलाकर पति मांग रही हैं. चलिए बताते हैं आखिर पवन सिंह की पत्नी ने क्या कुछ कहा है.
दरअसल, हाल ही में ज्योति सिंह ने पब्लिक एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्य से बात की. इस दौरान उन्होंने पति को पाने की गुहार लगाई और कहा कि उन्हें पैसा और प्रॉपर्टी से कोई मतलब नहीं है. इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह आंचल फैलाकर अपना पति मांग रही हैं. पवन सिंह की वाइफ ने ये भी कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक वह अभिनेता की पत्नी रहेंगी. इतना ही नहीं, उन्होंने भोजपुरी स्टार की टीम पर आरोप भी लगाए और कहा कि उनकी टीम मिलने नहीं देती है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के नॉमिनेशन में बड़ा ट्विस्ट, शहबाज नहीं… इन 5 कंटेस्टेंट्स पर मंडराया एविक्शन का खतरा
पवन सिंह से मिलना चाहती हैं ज्योति
ज्योति सिंह ने गुहार लगाते हुए कहा कि वह बस एक बार अपने पति से मिलना चाहती हैं और सामने बैठकर उनसे बात करना चाहती हैं. याद दिला दें कि ज्योति ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि उनके पति पवन सिंह ना तो उनसे मिलते हैं और ना ही बात करते हैं. इसलिए, उनके पास सुसाइड करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था. उनकी इस पोस्ट के बाद काफी बवाल मचा था. आपको बता दें कि ज्योति और पवन सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. एक्टर की पत्नी ने उन पर और घरवालों पर सुसाइड के लिए उकसाने से लेकर गर्भपात कराने तक के गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान खबरें आई थीं कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है. ज्योति ने पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी किया था लेकिन, चुनाव के बाद फिर से दोनों के बीच बात बिगड़ गई.
यह भी पढ़ें: BOX Office Report: 10 फिल्में, 8 हिट 2 फ्लॉप, Jolly LLB 3 से पहले ऐसा रहा कोर्टरूम ड्रामा मूवीज का बॉक्स ऑफिस
पहली पत्नी ने 3 महीने में ही कर लिया था सुसाइड
आपको बता दें कि पवन सिंह ने दो शादियां की है. उन्होंने पहली शादी नीलम देवी से की थी, जिन्होंने तीन महीने में ही सुसाइड कर लिया था. इसका खुद पवन ने शो ‘राइज एंड फॉल’ किया. नीलम से उनकी शादी साल 2014 में हुई थी और मार्च 2015 में उन्होंने सुसाइड कर लिया. भोजपुरी स्टार ने उन्हें याद करते हुए कहा था कि वो देवी थीं और उन्होंने उन्हें खो दिया. इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति से की थी. उनकी ये शादी परिवारवालों की मर्जी से हुई थी लेकिन, कुछ समय के बाद इनके रिश्ते भी खराब हो गए और आज बात तलाक तक आ गई है. मामला कोर्ट में चल रहा है.
यह भी पढ़ें: RISE AND FALL: ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’, पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद, कहा- ‘3 महीने में ही छोड़कर चली गई…’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines