Pawan Singh को भाया Smrity Sinha का 'धन-मन'! नाराज होते हुए भी खुद को नहीं रोक पाए भोजपुरी स्टार

Pawan Singh-Smrity Sinha: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल काट दिया। लोगों में इसके लिए क्रेज साफ देखा जा सकता है।

Pawan Singh

Pawan Singh

विज्ञापन

Pawan Singh-Smrity Sinha: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के हर गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में पवन और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का नया रोमांटिक गाना रिलीज हो गया है, जिसने आते ही यूट्यूब पर गदर काट दिया। जी हां, मेगास्टार के इस गाने को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए, लेकिन इसने यूट्यूब पर हलचल बढ़ा रखी है।

पवन और स्मृति का नया गाना

हाल ही में पवन और स्मृति का नया गाना ‘धन मन भावे ला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने ने अपनी रिलीज से खबर लिखे जाने तक 99,987 व्यूज हासिल कर लिए हैं। पवन सिंह के नए रोमांटिक गाने ‘धन मन भावे ला’ को पवन के साथ-साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है।

Advertisment

कमाल की है दोनों की जोड़ी

इसके साथ ही अगर गाने की लिरिक्स की बात करें तो वो छोटू यादव, म्यूजिक- राजनिश मिश्रा ने दिया है। गाने की बात करें तो इसके वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमिस्ट्री बेहद कमाल की है। दोनों की जोड़ी एक-दूसरे संग खूब जच रही है। इस रोमांटिक सॉन्ग के लिए पवन सिंह ने ब्लैक जीन्स और जैकेट कैरी किया है, जिसमें वो बहुत कमाल के लग रहे हैं। साथ ही स्मृति सिन्हा ने भी वेस्टर्न ड्रेस पहना है, जिसमें वो भी बहुत सुंदर लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर पवन के गानों का जलवा

गौरतलब है कि पवन सिंह के सारे गाने बहुत कमाल के होते हैं। सिंगर के सभी गाने फैंस को बहुत पसंद आते हैं और लोगों में उनके गानों के लिए एक अलग ही क्रेज भी देखने को मिलता है। पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह की आवाज दर्शकों को बहुत पसंद आती है और दोनों के गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

कौन हैं पवन की सफलता के पीछे?

इसके साथ ही अगर पवन की इस सफलता कि बात करें तो इसके पीछे मेगास्टार खुद की मेहनत नहीं बल्कि किसी और को इसका क्रेडिट देते हैं। जी हां, पवन सिंह ने आज ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सिंगर ने अपने चाचा की फोटो साझा की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पवन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने गुरु अपने चाचा जी के आशीर्वाद से हूं | आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर पवन ने बताया है कि उनकी सफलता के पीछे किसका हाथ है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ