'पाकिस्तान में पैदा होके....', भोजपुरी स्टार Pawan Singh ये क्या बोल गए?

Pawan Singh: पवन सिंह ने केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह के बयान पर पलटवार किया है। जी हां, सिंगर ने जवाब देते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान में पैदा होके….’। जबसे पवन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तबसे ही वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

Pawan Singh

Pawan Singh, mage credit- Google

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों जमकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक तरफ जहां चुनावों को लेकर देश में माहौल गरम है, तो दूसरी तरफ पवन सिंह की राजनैतिक जंग भी चर्चा में है। अब जब भोजपुरी स्टार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तो जाहिर-सी बात है कि कुछ गहमागहमी तो जरूर होगी। केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने हाल में कहा कि वो काराकाट से चुनावी मैदान से हट जाए, जिस पर अब पवन ने पलटवार किया है।

विज्ञापन

मैं आर.के.सिंह जी का बहुत सम्मान करता हूं- पवन

हाल ही में पवन सिंह ने आर.के. सिंह के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि मैं आर.के.सिंह जी का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन जिस तरह से, जिस मूड-मिजाज में वो मेरे लिए बोले हैं, हमको यही फील हुआ कि पवन पाकिस्तान में पैदा होके, काराकाट से चुनाव लड़ने आ गया। मैं भी बिहार का बेटा हूं और काराकाट की जनता ने पवन को बेटा मान लिया है।

विज्ञापन

मेरा जीवन ही काराकाट के नाम हो गया

पवन ने आगे कहा कि पूरे हिंदुस्तान से कोई साउंड पवन के कान में नहीं आया और ना ही दिखा, लेकिन मैंने आर.के.सिंह जी का एक छोटा-सा इंटरव्यू देख लिया, बाकी मैं आगे कुछ नहीं कहूंगा, हमारी जनता समझदार है। पवन ने आगे कहा कि मेरी मां ने मुझे आशीर्वाद देकर भेजा है, मेरा जीवन ही काराकाट के नाम हो गया। काराकाट की जनता पवन की मालिक है।

विज्ञापन

पवन ने आसानसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार

बता दें कि पवन सिंह पहले आसानसोल से चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अब सुपरस्टान ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चुनावी माहौल तेजी से गरमा रहा है, ऐसे में विवादों से सामना होना भी लाजिमी है। देखने वाली बात होगी कि क्या पवन सिंह ये जंग जीत पाएंगे या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ