Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार ‘पवन सिंह’ को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज रहता है। पवन सिंह जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतना ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी। हाल ही में पवन सिंह, शुंभाकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां ना सिर्फ उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में विस्तार से बात की बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किसे आज भी खोने का अफसोस है?
मेरे कंधे पर दाग लगना लिखा था- पवन
इस पॉडकास्ट के दौरान पवन सिंह से कई बातें पूछी गई, जिनका उन्होंने जवाब दिया। हालांकि बात जब पवन की पहली बीवी की आई, तो उन्होंने कहा कि वो मेरी लाइफ में देवी मिली थी, मैंने उस देवी को खो दिया। पवन ने आगे कहा कि अब पॉसिबल नहीं है कि वो देवी मुझे दोबारा मिलेगी और मुझे अब उम्मीद भी नहीं है। वो अब इस दुनिया में नहीं है… मैं बस इतना कह सकता हूं कि इस कंधे पर वो दाग लिखा था।
बहुत छोटा सफर रहा
पवन ने आगे कहा कि उसके साथ सिर्फ तीन, साढ़े तीन महीने का सफर है। माना मेरे भैया की साली थी, लेकिन इसके बाद तो हम एक-दूसरे को अच्छे से जान भी नहीं पाए थे और ये भी नहीं है कि साढ़े तीन महीने पूरा टाइम मैं उसके साथ रहा हूं। कभी अम्मा हो गईं, कभी उनकी बड़ी बहन हो गईं, भैया हो गए, भतीजा साहब हो गए.. तो यही बात है कि इस कंधे पर दाग लिखा था, तो वो लग गया।
लव लाइफ पर बोले पावरस्टार
सिंगर ने आगे कहा कि किसी को अगर नहीं भी बोलना होता है, तो वो भी सुना देता है और मैं सुन लेता हूं। क्या करूं… लाइफ है। इतना ही नहीं बल्कि इसी पॉडकास्ट में पवन सिंह ने अपनी लव लाइफ पर भी बात की। उन्होंने बताया कि मैंने कभी गद्दारी वाला लगाव किसी से नहीं किया। फिल्मी दुनिया में जाने से पहले मैंने एक अफेयर किया।
जिद में किया था फिल्मी दुनिया में प्यार
पवन ने बताया कि हम लोग एक रेस्टोरेंट में बैठे थे और वो दो-ढाई साल का प्यार का था। वो वक्त ऐसा था कि हम दिनभर फोन पर बात किया करते थे और फिल्मी दुनिया में मैंने एक ही प्यार किया था, अपनी तरफ से। हालांकि वो भी मेरी एक जिद थी, क्योंकि जिद में प्यार हो गया था। इसके बाद मेरी लाइफ में जो भी हुआ है, वो ऐसे जैसे आप अपने पास कुछ भी चीज रख लो, तो आपको उससे लगाव हो जाता है। इसके बाद पवन ने अपनी तरफ से जाकर किसी को आई लव यू नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की बॉडी पर है खास टैटू? किसी को जल्दी दिखता भी नहीं, ढूंढने के लिए चाहिए ‘चील’ जैसी नजर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines