Priyanka Chopra की बॉडी पर है खास टैटू? किसी को जल्दी दिखता भी नहीं, ढूंढने के लिए चाहिए 'चील' जैसी नजर

Priyanka Chopra Special Tattoo: ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इस वक्त इंटरनेट पर आग लगा रही है। एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज से सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग हिला दिया है। हालांकि प्रियंका की बॉडी पर बने खास टैटू ने लोगों का ध्यान खींचा।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Special Tattoo: ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ लेटेस्ट पोस्ट करती रहती हैं। देसी गर्ल के फैंस भी एक्ट्रेस की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं और उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हर तरह के पोस्ट शेयर करती हैं, लेकिन क्या आपने प्रियंका की बॉडी के स्पेशल टैटू को नोटिस किया?

प्रियंका चोपड़ा का स्पेशल टैटू

जी हां, प्रियंका चोपड़ा की बॉडी पर एक खास टैटू है, जो ऐसे ही किसी को भी नहीं दिखता है। जी हां, अगर आप गौर करेंगे या फिर आपकी नजर चील की तरह तेज होगी, तभी आपको ये टूटे दिखेगा। हालांकि सवाल ये है कि आखिर ये स्पेशल टैटू किसका है? अब जब बात स्पेशल की है, तो जाहिर है कुछ लोग कहेंगे कि स्पेशल हो तो प्रिंयका के पति निक जोनस का हो सकता है, लेकिन बड़ी बात ये है कि ये टैटू निक जोनस का भी नहीं है। तो फिर किसका है… आइए जानते है…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

किसका है ये स्पेशल टैटू?

दरअसल, प्रियंका की बॉडी पर जिस स्पेशल वन का टैटू है, वो कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी मालती मैरी है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की बॉडी पर मालती का टैटू है, लेकिन इस खास टैटू पर हर किसी की नजर नहीं पड़ती। हां, अगर आप गौर करेंगे, तो शायद ये आपको दिख सकता है। इंटरनेटवालों ने तो इसे खोज लिया है। गौरतलब है कि कुछ ही घंटे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद हॉट फोटोज शेयर की है।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

यूजर्स ने किया नोटिस

भले ही एक्ट्रेस की तस्वीरों ने इंटरनेट का पार बढ़ा दिया हो, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स की नजरें तो मालती के टैटू पर आकर थम गई। अगर आप इस पोस्ट को देखेंगे, तो आपको इसके दूसरे फोटो में ही प्रियंका की बॉडी पर मालती का टैटू नजर आ जाएगा। हालांकि ये इतना भी आसान नहीं है, क्योंकि ये बहुत लाइट है। अगर आपने इस फोटो को गौर से देखा है, तो प्रियंका के राइट हैंड पर मालती के फेस का टैटू है, जो दिखने में बहुत छोटा है।

नेटिजंस ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने जैसे ही इस टैटू को देखा तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ी। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि प्रियंका के हाथ पर मालती के टैटू को किसने देखा? दूसरे यूजर ने लिखा कि अरे ये बहुत क्यूट है। तीसरे यूजर ने लिखा कि मुझे अभी भी नहीं दिख रहा। एक और यूजर ने लिखा कि अरे से कमाल है, लेकिन बहुत छोटा है। इस तरह यूजर्स भी इस स्पेशल टैटू को नोटिस कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ