मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है भगवान... इतनी परीक्षा क्यों? Pawan Singh को किसे खोने का 'अफसोस'?

Pawan Singh: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं, जो लोगों के दिलों में बस चुका है। पवन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में पवन ने अपनी पर्सनल लाइफ पर कई बातें की हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अब लाइफ में उन्हें किस चीज की उम्मीद नहीं रही है? आखिर ऐसा क्या है, जिसका ‘अफसोस’ पवन सिंह आज तक मनाते हैं? आइए जानते हैं…

Pawan Singh

Pawan Singh

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार ‘पवन सिंह’ को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज रहता है। पवन सिंह जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतना ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी। हाल ही में पवन सिंह, शुंभाकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां ना सिर्फ उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में विस्तार से बात की बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किसे आज भी खोने का अफसोस है?

मेरे कंधे पर दाग लगना लिखा था- पवन

इस पॉडकास्ट के दौरान पवन सिंह से कई बातें पूछी गई, जिनका उन्होंने जवाब दिया। हालांकि बात जब पवन की पहली बीवी की आई, तो उन्होंने कहा कि वो मेरी लाइफ में देवी मिली थी, मैंने उस देवी को खो दिया। पवन ने आगे कहा कि अब पॉसिबल नहीं है कि वो देवी मुझे दोबारा मिलेगी और मुझे अब उम्मीद भी नहीं है। वो अब इस दुनिया में नहीं है… मैं बस इतना कह सकता हूं कि इस कंधे पर वो दाग लिखा था।

विज्ञापन

बहुत छोटा सफर रहा

पवन ने आगे कहा कि उसके साथ सिर्फ तीन, साढ़े तीन महीने का सफर है। माना मेरे भैया की साली थी, लेकिन इसके बाद तो हम एक-दूसरे को अच्छे से जान भी नहीं पाए थे और ये भी नहीं है कि साढ़े तीन महीने पूरा टाइम मैं उसके साथ रहा हूं। कभी अम्मा हो गईं, कभी उनकी बड़ी बहन हो गईं, भैया हो गए, भतीजा साहब हो गए.. तो यही बात है कि इस कंधे पर दाग लिखा था, तो वो लग गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

विज्ञापन

लव लाइफ पर बोले पावरस्टार

सिंगर ने आगे कहा कि किसी को अगर नहीं भी बोलना होता है, तो वो भी सुना देता है और मैं सुन लेता हूं। क्या करूं… लाइफ है। इतना ही नहीं बल्कि इसी पॉडकास्ट में पवन सिंह ने अपनी लव लाइफ पर भी बात की। उन्होंने बताया कि मैंने कभी गद्दारी वाला लगाव किसी से नहीं किया। फिल्मी दुनिया में जाने से पहले मैंने एक अफेयर किया।

जिद में किया था फिल्मी दुनिया में प्यार

पवन ने बताया कि हम लोग एक रेस्टोरेंट में बैठे थे और वो दो-ढाई साल का प्यार का था। वो वक्त ऐसा था कि हम दिनभर फोन पर बात किया करते थे और फिल्मी दुनिया में मैंने एक ही प्यार किया था, अपनी तरफ से। हालांकि वो भी मेरी एक जिद थी, क्योंकि जिद में प्यार हो गया था। इसके बाद मेरी लाइफ में जो भी हुआ है, वो ऐसे जैसे आप अपने पास कुछ भी चीज रख लो, तो आपको उससे लगाव हो जाता है। इसके बाद पवन ने अपनी तरफ से जाकर किसी को आई लव यू नहीं कहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ