'Pawan Singh मुर्दाबाद', काराकाट में एक्टर और भोजपुरी सिंगर Anupama Yadav के खिलाफ हुई जनता?

Pawan Singh Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह को बिहार की जनता से खूब प्यार मिल रहा था। इसी वजह से जीत की उम्मीद में वो काराकाट क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनाव में उतर गए। वहीं, अब एक्टर को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग पवन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं।

Pawan Singh Lok Sabha Election 2024

Pawan Singh Lok Sabha Election 2024

विज्ञापन

Pawan Singh Lok Sabha Election 2024: (By- रविकेश उपाध्याय) काराकाट में अंतिम चरण के मतदान हैं। लेकिन काराकाट अब हॉट सीट बन गई है। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन काराकाट क्षेत्र से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भोजपुरी की गायिका अनुपमा यादव (Anupama Yadav) को आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यह वीडियो काराकाट क्षेत्र के किस गांव का है? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन वायरल वीडियो में कुछ लोग ‘पवन सिंह मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। साथ ही अनुपमा यादव से वापस जाने के लिए भी कह रहे हैं।

पवन सिंह के खिलाफ लगे नारे

पवन सिंह का विरोध कर रहे लोग लालू प्रसाद यादव के जयकारे लगा रहे हैं और खुद को RJD (Rashtriya Janta Dal) का वोटर बताते हुए अनुपमा यादव का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान वो उनसे गांव से चले जाने की बात चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं। वायरल वीडियो में अनुपमा यादव असहज दिख रही हैं। उनकी गाड़ी को घेर कर लोग पवन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 24 नहीं करता है। इस वीडियो को पहले का बताया जा रहा है। बता दें, पावर स्टार पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने भोजपुरी के कई गायक, अभिनेता, कलाकार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) से लेकर कई दिग्गज भोजपुरी के कलाकार पवन सिंह के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। ऐसे में काराकाट क्षेत्र में जहां पवन सिंह के चुनाव जीतने की चर्चा है, वहीं उनके विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए जाना कई सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। बहरहाल फिर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां वैसे त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा तथा सीपीआई के प्रत्याशी राजाराम सिंह के बीच पवन सिंह पहुंचे हैं। ऐसे में यहां का चुनाव दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन

भाजपा ने भी दिखाया बाहर का रास्ता

पवन सिंह जब से चुनाव में उतरे है हर दिन अलग ही नजारे देखने को मिल रहे हैं। पहले भाजपा ने एक्टर को अपनी पार्टी से बाहर किया और अब जनता उनके खिलाफ खड़ी दिख रही है। ऐसे में फैंस को डर है कि कहीं एक्टर की सारी मेहनत पर पानी न फिर जाए। वैसे पवन सिंह चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कभी महंगी गाड़ियां लेकर वो लोगों के बीच पहुंच जाते हैं तो कभी हैलीकॉप्टर मंगवाकर दोस्त से अपने लिए वोट अपील करवाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ