दिल्ली पुलिस ने भी 'सचिव जी' को दी शाबाशी, Panchayat के सीन से मिली असल जिंदगी की सीख

Delhi Police Praises Panchayat 3: ‘पंचायत 3’ का खुमार अब दिल्ली पुलिस पर भी चढ़ गया है। अब दिल्ली पुलिस ने सचिव जी की तारीफों में पुल बांध दिए हैं। उन्होंने एक ऐसा काम किया है जो बाकी लोगों को भी प्रेरित करेगा। इसके लिए अब दिल्ली पुलिस ‘पंचायत 3’ और सचिव जी की तारीफ करते नहीं थक रही है।

Delhi Police Praises Panchayat 3

Delhi Police Praises Panchayat 3

Delhi Police Praises Panchayat 3: ‘पंचायत 3‘ (Panchayat 3) का क्रेज इस वक्त पूरे हिंदुस्तान पर दिख रहा है। ये सीरीज साबित करती है कि हिट होने के लिए बड़े सितारे या ढेर सारे पैसे या शोशेबाजी की नहीं बल्कि एक अच्छी स्क्रिप्ट की जरूरत होती है। पिछले 2 सीजन की तरह ही तीसरे सीजन में भी न सिर्फ एंटरटेनमेंट और इमोशंस की बौछार मिलने वाली है बल्कि ये साधारण सी कहानी आपको कई बड़ी सीख भी देने वाली है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस भी लगता है ‘पंचायत 3’ के जादू से बच नहीं पाई।

दिल्ली पुलिस ने की सचिव जी की तारीफ

अब दिल्ली पुलिस ने हमारे सचिव जी की पीठ थपथपाई है और उन्हें शाबाशी दी है। वैसे सचिव जी इसी काबिल हैं कि उन्हें पूरी दुनिया का प्यार मिले। वैसे भी वो लगातार ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन लोगों का भला जो करते आ रहे हैं। हर सीजन में सचिव जी न सिर्फ सभी फुलेरा वासियों की मदद कर रहे हैं बल्कि उनकी खुशिकयों के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी खास ख्याल रखते हैं। इस सीजन उन्होंने सभी दर्शकों को ऐसा पाठ पढ़ाया है जिसके बाद वो जिंदगीभर का सबक सीख जाएंगे।

शराब पीकर गाड़ी न चलाएं

दरअसल ‘पंचायत 3’ में एक खास सीन डाला गया है जो न सिर्फ एंटरटेनमेंट का ख्याल रखता है बल्कि लोगों को एक सुरक्षित जिंदगी के लिए सबक भी सिखाता है। अब दिल्ली पुलिस ने उसी सीन का वीडियो अपने ऑफिशियल X हैंडल से शेयर कर सचिव जी की तारीफ की है और लोगों को उनसे कुछ सीखने को कहा है। बता दें, इस सीरीज में एक सीन है जहां बूढ़ी दादी की तबीयत बिगड़ जाती है और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सचिव जी ऑटो रिक्शा चलाते हैं। दरअसल, ऑटो वाला उस वक्त नशे में होता है। वहीं, उप प्रधान भी शराब की पूरी बोतल पीकर बैठे होते हैं।

सचिव जी बने इंस्पिरेशन

दोनों के कहने के बावजूद वो किसी को भी ऑटो नहीं चलाने देते बल्कि खुद ही ड्राइविंग करते हैं। अब इस सीन को शेयर करते हुए रोड़ सेफ्टी की अहमियत दिल्ली पुलिस ने लोगों को बताई है। उन्होंने लिखा, ‘शाबाश! सचिव जी… बहुत अच्छा किए।’ दिल्ली पुलिस का कहना है कि इमरजेंसी चाहे कितनी भी क्यों न हो, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलनी चाहिए और न ही चलाने देनी चाहिए।’ इससे ड्रिंक एंड ड्राइव के केस नहीं होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ