Pawan Singh Manifesto: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जब से चुनाव में उतरे हैं सनसनी मची हुई है। वहीं, अब लोकसभा चुनाव में उन्हें एक जोरदार झटका लग गया है। आज आखिरकार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा ही दिया है। अब BJP से एक्टर को निष्कासित कर दिया है। बता दें, BJP से मिले टिकट को ठुकराने के बाद पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। उनके इस कदम के बाद पार्टी ने उनसे बीजेपी के सदस्य होने का हक छीन लिया है।
पवन सिंह ने जारी किया घोषणा पत्र
अब भाजपा से पत्ता कटते ही पवन सिंह को याद आ गया कि उन्होंने अभी तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। बस फिर क्या था एक्टर ने ये कसर भी आज ही पूरी कर दी है। अब पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक घोषणा पत्र जारी किया है जिसमे उन्होंने बिहार की जनता से 20 बड़े वादे किए हैं। काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों को पवन सिंह ने आने वाले 5 सालों को लेकर कुछ वचन दिए हैं। एक्टर का दावा है कि वो आने वाले 5 साल में काराकाट को न सिर्फ पहचान दिलाएंगे बल्कि विकसित और सशक्त भी बनाएंगे। वहीं, उनके किए वादों की बात करें तो पवन सिंह का सबसे पहला वादा ये है कि वो नौकरी के नए अवसर विकसित करेंगे।
एक्टर ने किए 20 बड़े वादे
पवन सिंह ने ऑर्गेनिक और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का भी वादा किया है। पीने के पानी से लेकर सिचाई और वॉटर स्टोरेज के लिए भी इंतजाम होंगे। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के निर्माण और कलाकारों के सम्मान को लेकर भी वो काम करेंगे। पाली पुल जो कई साल से बंद है उसे चालू किए जाने की बात भी इस घोषणा पत्र में की गई है। डालमियानगर में बंद फैक्ट्रियां भी दोबारा शुरू की जाएंगी। आईटी पार्क के निर्माण के जरिए रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने के लिए माघ संक्रांति और कार्तिक छठ के मेले लगाए जाएंगे। मां ताराचंडी मंदिर को और सुन्दर बनाने के लिए रेनोवेशन होगी। इंडस्ट्रियल सेक्टर के रेवलूशन के लिए रेल और रोड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर का निधन, गैंगस्टर्स के बीच बीती जिंदगी, जेल के बाद किया था फिल्मों में डेब्यू
बच्चों, महिलाओं और स्टूडेंट्स के हित में उठाएंगे बड़े कदम
धार्मिक जगहों को भी पर्यटन के नजरिए से रेनोवेट किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण किए जाएंगे। सोन नदी पर मरीन ड्राइव बनाने, प्रमुख्य स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़वाने और सिलाई सेंटर, अचार फैक्ट्री, पापड़ उद्योग, सैनिटरी नैपकिन के निर्माण केंद्र खुलवाने के भी वादे पवन सिंह ने किए हैं। बालिका शिक्षा और उनकी शादी के खर्च को लेकर भी वादा किया गया है। महिलाओं के लिए स्मार्ट टॉयलेट और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का निर्माण करवाने की बात भी अब पवन सिंह ने अपने घोषणा पत्र में की है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines