---विज्ञापन---

मशहूर एक्टर का निधन, गैंगस्टर्स के बीच बीती जिंदगी, जेल के बाद किया था फिल्मों में डेब्यू

Richard Foronjy Passed Away: एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। इस एक्टर की लाइफ भी किसी फिल्मी स्टोरी की तरह ही थी। वो न सिर्फ गैंगस्टर्स के बीच बड़े हुए हैं बल्कि जुर्म की दुनिया में भी उन्होंने अपना नाम बनाया था। वहीं, जेल की हवा खाने के बाद फिल्मों की दुनिया में उनकी दमदार एंट्री हुई थी।

---विज्ञापन---

Richard Foronjy Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। अब एक मशहूर एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की मौत से फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। हर कोई इस वक्त ये खबर सुनकर शॉक्ड है और एक्टर के निधन पर दुख जाता रहा है। इस एक्टर की जिंदगी आम एक्टर्स की तरह नहीं थी बल्कि इतनी रोचक थी कि सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। ये एक्टर अपनी जिंदगी के 8 साल जेल में काटकर आया था।

एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

यहां बात हो रही है अमेरिकन फिल्म और टीवी एक्टर रिचर्ड फोरोंजी (Richard Foronjy) की। बता दें, अब एक्टर के परिवार ने उनके निधन की खबर की पुष्टि कर दी है। रिचर्ड फोरोंजी ने बीते हफ्ते 86 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। उन्हें फिल्म ‘मिडनाइट रन’ (Midnight Run) से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। लेकिन उनकी कहानी भी कुछ कम फिल्मी नहीं है। शायद आप नहीं जानते होंगे रिचर्ड फोरोंजी गैंगस्टर की दुनिया में पले-बढ़े हैं और यहां तक कि मूवी में डेब्यू करने से पहले वो जेल में भी रहकर आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

20 से भी ज्यादा बार गए जेल

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में उनका जन्म हुआ था। वो बचपन में बेहद गुस्सैल थे। वो कभी भी हाई स्कूल नहीं गए। एक्टर को जालसाजी, बैंक में डाका डालने, क्रेडिट कार्ड घोटाले और धोखाधड़ी समेत न जाने कितने कारणों से उन्हें 20 से भी ज्यादा बार जेल की हवा खानी पड़ी थी। हालांकि, उन्हें कभी ड्रग्स और हत्या जैसे मामलों में सजा नहीं हुई। रिचर्ड फोरोंजी पर कई आरोप होने के बावजूद उन्हें बस एक बार ही अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद उन्हें साढ़े आठ साल की जेल हुई और जब वो रिहा हुए तो उनकी उम्र 32 साल की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: टीवी के ‘राम’ ने भी रियल में झेला 14 साल का ‘वनवास’, छोड़ी चीज खास

बंदूक की नोक पर की थी लूट

एक्टर को पुलिस के किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। उनका दावा था कि उन्होंने पुलिस को इतने पास से देखा है और हर हफ्ते वो उनका भंडाफोड़ करती थी, जिसकी वजह से वो ये करैक्टर आसानी से निभा लेते थे। बता दें, पहले वो कैंडी स्टोर लुटते थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ बैंकों को लूटकर ज्यादा मुनाफा होगा। इसके बाद उन्होंने उन्हें लूटना शुरू कर दिया। एक बार तो एक्टर ने बंदूक की नोक पर एक वकील को भी लूट लिया था। फिर पुलिस ने उन्हें पकड़ ही लिया था। वहीं, रिचर्ड फोरोंजी ने शादी की और उनके 4 बच्चे हैं।

First published on: May 22, 2024 04:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola