Pawan Singh Jyoti Singh Raw: भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं. पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका विवाद लंबे समय से चल रहा है. दोनों के तलाक का मामला भी कोर्ट में चल रहा है. पिछले दिनों ज्योति पति के लखनऊ वाले घर पर पहुंचीं तो बखेड़ा खड़ा हो गया. उन्होंने भोजपुरी एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. ऐसे में अब इस विवाद पर पवन ने रिएक्शन दिया तो उस पर उनकी पत्नी ने भी तुरंत जवाब दिया है. चलिए बताते हैं दोनों ने क्या कुछ कहा…
दरअसल, बीते दिन जब ज्योति सिंह, पवन सिंह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं तो उन्होंने दावा किया कि वहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी. ज्योति ने लाइव वीडियो में दावा किया था कि उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा गया था. साथ ही पुलिस की ओर से एफआईआर की धमकी भी दी जा रही थी. इसी दौरान उन्हें रोते-बिलखते हुए देखा गया. उन्होंने सुसाइड तक करने की धमकी दी. फिर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका सपोर्ट किया और पवन सिंह की काफी आलोचना की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पवन सिंह ने बिना देरी किए देर रात में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी.
यह भी पढ़ें: मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘दिल की लगन’ ने यूट्यूब पर मचाई धूम, यहां देखें पूरी मूवी
पवन सिंह का दावा- डेढ़ घंटे की हुई थी मुलाकात
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट में लिखा, ‘मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है. क्या मैं आप सब के लिए जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा.’ पवन ने अपनी पोस्ट में ज्योति सिंह से कई सवाल किए और दावा किया कि उन्होंने उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान वह लगातार चुनाव लड़ने की रट लगाए बैठी थीं. पावर स्टार ने दावा किया कि उन्होंने करीब 1.30 घंटे की मुलाकात की. इसमें पवन सिंह ने ये भी कहा, ‘समाज में भ्रम फैलाया गया है कि मैंने पुलिस बुलाया, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो जाए.’
पवन सिंह की पोस्ट
ज्योति सिंह ने पवन सिंह दिया चैलेंज
इतना ही नहीं, पवन सिंह की पोस्ट पर ज्योति सिंह ने भी लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की और उन्हें मीडिया के सामने आने के लिए कहा. साथ ही खुद को साबित करने का चैलेंज भी दिया. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ‘आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ, यह हमारी देवतुल्य जनता को भी जानने का अधिकार है. हम सही हों या आप सही हों, कल हम मिलकर मीडिया के सामने बैठते हैं. आप भी बैठिए और मैं भी बैठूंगी, क्योंकि यह अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई है. मैं जानती हूं कि मैं अपनी बात सिद्ध कर सकती हूं. यदि आप भी ऐसा कर सकते हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने आइए और खुलकर बात कीजिए.’
यह भी पढ़ें: ‘कितना गिरोगे…’, ज्योति सिंह के सपोर्ट में आए खेसारी लाल यादव, पवन सिंह को लेकर कहा- ‘उनका चमचा नहीं हूं’
ज्योति ने आगे लिखा, ‘जहां तक चुनाव का प्रश्न है, यदि आप मुझे जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते हैं और जहां तक आपने ‘डेढ़ घंटे बैठने’ की बात कही है, तो आपके फ्लैट में मेरे आने और वहां से जाने की सारी फुटेज सीसीटीवी में उपलब्ध है. मैं आशा करती हूं कि यदि आप सच हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने मेरे साथ बैठेंगे.’
ज्योति सिंह की पोस्ट
2018 में की हुई थी पवन सिंह और ज्योति की शादी
आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी मार्च, 2018 में हुई थी. इनकी शादी परिवार की सहमति से हुई थी. लेकिन, शादी के कुछ समय के बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन आ गई थी. मामला यहां तक पहुंच गया था कि ज्योति ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया गया. मामला कोर्ट में तलाक के लिए पहुंच चुका है, जिस पर अभी तक फैसला नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: ‘7-8 महीने तक खाली बैठा रहता था…’, ‘पंचायत’ फेम दुर्गेश कुमार ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद | Exclusive
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines