Bhojpuri Film; मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म 'दिल की लगन' ने यूट्यूब पर मचाई धूम, यहां देखें पूरी मूवी

Bhojpuri Movie Dil Ki Lagan: भोजपुरी की क्वीन मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘दिल की लगन’ ने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है. इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है. यहां देखिए पूरी फिल्म.

Mani Bhattacharya, Mani Bhattacharya New Bhojpuri Movie, Mani Bhattacharya Movie 2025

Mani Bhattacharya New Bhojpuri Movie

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा का कद बढ़ता जा रहा है. इसके गाने हों या फिर फिल्मों ऑडियंस सब पर भरपूर प्यार लुटाती है. खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह, रितेश पांडे, अरिवेंद अकेला कल्लू जैसे स्टार्स के लोग बड़े फैन हैं. वहीं, एक्ट्रेसेस की बात की जाए तो इसमें आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, काजल राघवानी जैसे सितारों को लोग अपने फेवरेट हीरोज के साथ देखना काफी पसंद करते हैं. इसी लिस्ट में मणि भट्टाचार्य का नाम भी शामिल हैं, जो इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं. ऐसे में अब उनकी एक फिल्म ‘दिल की लगन’ इंटरनेट पर बवाल काटे हुए है.

फीमेल सेंट्रिक है भोजपुरी फिल्म ‘दिल की लगन’

औरा टेलीफिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘दिल की लगन’ को 1.3 मिलियन्स से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसके निर्माता संजीव शर्मा और नंदलाल यादव ने बताया कि कहानी बहुत रोमांचक है. इसमें प्रेम और अपने कर्तव्यों को निभाती एक महिला के संघर्ष की कहानी है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह ठोकरों को खाती हुई समाज से लड़ती है. इसकी कहानी फीमेल सेंट्रिक है, जिसे लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘दिल की लगन’ का निर्माण वैभव एंटरटेनमेंट और औरा टेलीफिल्म्स के बैनर तले हुआ है, जिसके निर्माता संजीव शर्मा और नंदलाल यादव हैं. वहीं, निर्देशन की कमान डायरेक्टर जेम्स पार्कर ने संभाली है.

इसके साथ ही अगर मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘दिल की लगन’ की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें उनके साथ उपेंद्र यादव के अलावा विलेन अयाज खान भी रोमांटिक किरदार करते नजर आ रहे हैं. साथ ही हिमांशी सिंह, पानमती शर्मा, प्राची सिंह, मंटू लाल, आईसी मौर्या, सरोज सिंह और रवि अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ