Pawan Singh In Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में मनोरंजन जगत का जलवा भी देखने को मिल रहा है। इस बार कंगना रनौत (Kangana Ranaut), हेमा मालिनी (Hema Malini), अरुण गोविल (Arun Govil) और पवन सिंह (Pawan Singh) चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। बीते दिन तो एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी BJP पार्टी ज्वाइन कर ली। लेकिन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह हैं। बता दें, पवन सिंह यूं तो अपने करियर में कंट्रोवर्सी से घिरे रहे हैं लेकिन जब वो चुनाव में उतरे हैं तो वहां भी विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
भाजपा का टिकट ठुकरा पवन सिंह लड़ रहे निर्दलीय चुनाव
अब पवन सिंह भाजपा के कार्यकर्ता होते हुए भी उन्हीं के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। बता दें, पहले भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को आसनसोल से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। हालांकि, बाद में एक्टर ने दिलचस्पी न दिखाते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। वहीं, बाद में एक्टर ने बिहार की एक सीट में दिलचस्पी दिखाई, जहां भाजपा उम्मीदवार पहले ही चुनाव लड़ रहा था। बावजूद इसके पवन सिंह वहां निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। बात यहीं नहीं रुकी अब एक्टर ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।
शक्ति प्रदर्शन में चटा दी सबको धूल
पवन सिंह अब काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने अब वहां अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया है। एक्टर अपनी 2 करोड़ की लग्जरी गाड़ी लेकर पहुंच गए और उनके रोड शो ने फिर से सनसनी मचा दी। जब एक्टर अपनी 2 करोड़ की लैंड रोवर लेकर रोड पर पहुंचे तो उन्हें देखने वालों की भीड़ जुट गई। 23 अप्रैल को काराकाट में रोड पर उन्हें देखने के लिए करीब 150 गाड़ियां खड़ी हो गई थीं, जिनमें कई महंगी गाड़ियां भी शामिल थीं। सैंकड़ों लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। इस बात से साबित हो गया कि एक्टर की पावर क्या है। वहीं, अब उनके इस कांड पर विपक्षी भी भड़क उठे हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर म्यूजिक कंपोजर का 28 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका
BJP क्यों है पवन सिंह पर मेहरबान?
अब भाजपा पवन सिंह के खिलाफ कोई कदम उठा सकती है ऐसी बातें सुनने में आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अब अपने एक बयान में एक्टर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की मांग की है। वो चाहते हैं कि अब या तो पवन सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए या फिर वो चुनाव में बैठें। हालांकि, अभी तक भाजपा ने पवन सिंह के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने के बावजूद वो अभी भी BJP का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में अब लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है कि पार्टी उन पर इतनी मेहरबान क्यों है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines