कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स पर ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज हुई है। दिलजीत सिंह और परिणीति चोपड़ा स्टारर यह फिल्म पंजाब के मशहूर सिंगर रहे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे ही सिंगर से मिलाएंगे जिसे उनके फैंस पावर स्टार कहकर बुलाते हैं। हम बात कर रहें हैं ‘लगावे लू लिपस्टिक’ गाने से रातों-रात पॉपुलर हुए पवन सिंह जो फेमस सिंगर और एक्टर तो हैं ही और अब राजनीति में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
काराकाट लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
पवन सिंह ने जब से बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है, सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक वह छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए कई इलेक्शन सॉन्ग भी लॉन्च किए हैं, जो उनके फैंस के बीच छाए हुए हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह को यह मुकाम इतनी आसानी से हासिल नहीं हुआ था। एक ऐसा भी समय था जब उन्हें साइकिल से स्टेज शो करने के लिए जाना पड़ता था।
यह भी पढ़ें: Amar Singh Chamkila का हिस्सा बनने से चूका एक्टर, फिल्म हिट हुई तो रोते हुए बयां किया दर्द
बचपन से था गाने का शौक
आरा जिला के जोकहरी गांव के रहने वाले पवन सिंह की शुरुआती लाइफ काफी स्ट्रगल भरी रही है। उन्हें बचपन से ही गाना गाने का शौक था इसलिए अपने गांव में वो अक्सर छोटे-छोटे प्रोग्राम में गाने गाकर अपने सुरों का जादू बिखेरते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह ने मशहूर संगीतकार देव शरण मलिक से संगीत सीखा था। किसी की शादी हो या बर्थडे पार्टी किसी भी कार्यक्रम में वो गाने से नहीं चूकते थे। बिना पैसे के लालच ही पवन सिंह अपनी सुरीली आवाज से लोगों को एंटरटेन करते थे।
हाईएस्ट पेड सिंगर हैं पवन सिंह
पवन सिंह का पहला गाना ‘ओढनिया वाली’ था जो ज्यादा हिट नहीं हुआ था। न ही गाने के कैसेट बिके थे। इसके बाद उन्होंने झारखंड के एक गांव में हुए कार्यक्रम में यही गाना गाया। इसके बाद ‘ओढनिया वाली’ गाना सुपरहिट हो गया था। उन्होंने अपने करियर में कई गाने गाए हैं लेकिन ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस गाने को लोग आज भी खूब सुनते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह आज भोजपुरी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड सिंगर हैं और आज एक फिल्म के लिए 40-45 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
4 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
6 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
8 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
12 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines