Amar Singh Chamkila का हिस्सा बनने से चूका एक्टर, फिल्म हिट हुई तो रोते हुए बयां किया दर्द

Amar Singh Chamkila: 80 के दशक के पॉपुलर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की रियल लाइफ पर बेस्ड फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। हाल ही में फिल्म की पूरी टीम कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर पहुंची थी, जिसका BTS वीडियो सामने आया है। वीडियो में कपिल शर्मा ने अनसुना किस्सा शेयर किया है।

amar singh chamkila

Amar Singh Chamkila. Photo Credit- Instagram

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है, जिसमें दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। पंजाब के मशहूर सिंगर रहे अमर सिंह चमकीला की रियल लाइफ से प्रेरित इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी अच्छा रिस्पांस दिया है। कुछ दिन पहले इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंची थी। यहां स्टारकास्ट से बातचीत करते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ऐसा खुलासा किया जिससे लोग भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

ए आर रहमान का फोन उठाने से चूके कपिल

कपिल शर्मा ने स्टार कास्ट से बातचीत में बताया कि फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए उन्हें कॉल आया था। लेजेंड्री सिंगर एआर रहमान ने उन्हें फोन किया था लेकिन वह कॉल लेने से चूक गए थे। जब बाद में उन्हें इस बात का पता चला तो उन्हें काफी दुख हुआ था। कपिल ने बताया कि वो पूरी रात रोते रहे थे।

विज्ञापन

हाल ही में कपिल शर्मा ने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा और इम्तियाज अली के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। BTS वीडियो में कपिल बता रहे हैं, ‘मैं विदेश में था, जब फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने उन्हें कॉल किया था। हालांकि मैं उनसे बात नहीं कर पाया था।’

Kapil Sharma said he cried all night after missed a call from AR Rahman Read details inside

विज्ञापन

मौका चूकने से रात भर रोते रहे थे कॉमेडियन

कपिल आगे कह रहे हैं, ‘मैं अगले दिन एआर रहमान सर से मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि मैंने तुम्हें ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए कॉल किया था। शायद उन्हें मुझसे कोई गाना गवाना था या फिर कुछ और। हालांकि उन्होंने मुझसे बड़े ही प्यार और गंभीरता से बात की तो मैंने उनसे कहा कि सर मैं ओवरसीज में था इसलिए बात नहीं हो पाई।’ कपिल ने आगे कहा कि इतना अच्छा मौका गंवाने के बाद वह पूरी रात भर रोते रहे थे।

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने 80 के दशक के पॉपुलर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया है, जबकि परिणीति चोपड़ा ने उनकी पत्नी अमरजोत का रोल प्ले किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ