भोजपुरी स्टार Pawan Singh को गले लगा Aastha Singh बोलीं- 'राजा जी', चरम पर रोमांस

Aastha Singh-Pawan Singh: पवन सिंह का एक और भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर गर्मी बढ़ा रहा है। गाने में पवन और आस्था की केमिस्ट्री लोगों के दिलों पर छाई हुई है। फैंस भी गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं और इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Pawan Singh, Aastha Singh

Aastha Singh-Pawan Singh: भोजपुरी गानों का दर्शकों पर एक अलग ही खुमार रहता है। वहीं बात जब पवन सिंह की हो, तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ना भी लाजिमी है। अब भई पवन सिंह किसी के साथ भी नजर आए, उनकी केमिस्ट्री तो हिट होती ही होती है। इन दिनों यूट्यूब पर पवन का एक गाना जमकर छाया हुआ है। हालांकि ये गाना बीते साल यानी जून 2023 में आया था, लेकिन ये अभी भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर छाया गाना

इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा रहे इस गाने का नाम है ‘राजा जी’। जी हां, पवन सिंह और शिवानी सिंह का गाना ‘राजा जी’ सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने ने 157,986,086 व्यूज हासिल कर लिए। इस गाना का वीडियो भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह और आस्था सिंह दोनों एक-दूसरे के बेहद क्लोज हैं और दोनों की केमिस्ट्री भी साथ में खूब जच रही है।

आस्था के डांस मूव्स ने जीता दिल

जहां, एक तरफ आस्था अपने डांस मूव्स से फैंस को दिवाना बना रही हैं। वहीं, पवन सिंह भी लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं हैं। हालांकि अक्सर ही ऐसा देखने को मिलता है कि पवन सिंह अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। अब पवन और आस्था अपने गाने ‘राजा जी’ से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बता दें पवन सिंह का भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बाहर भी बेहद क्रेज है। सिंगर के गानों का बड़ा फैन बेस है और वो अक्सर ही छा जाते हैं।

यूजर्स ने की तारीफ

वहीं, अब इस गाने पर यूजर्स भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि 2024 में भी ये गाना छाया हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा कि पवन सिंह जब भी गाते है सुनकर एक अलग ही आनंद आता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि तहलका ही मचा दिया। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस गाने पर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ