Pawan Kalyan Arrested: पवन कल्याण (Pawan Kalyan) साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा है, जिनके फैंस फॉलोइंग की कोई संख्या नहीं है। एक्टर फिल्मी दुनिया के साथ-साथ राजनीति में भी काफी सक्रिय रहते हैं। एक्टर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। पवन कल्याण (Pawan Kalyan Arrested) को आंध्र प्रदेश की पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल, एक्टर को तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) के समर्थन में विजयवाड़ा जा रहे थे। जहां वो कभी गाड़ी की छत पर तो कभी सड़क पर लेट कर धरना दे रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, पवन कल्याण (Pawan Kalyan Arrested) ने शनिवार को एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर की निंदा की थी, जिसके बाद एक्टर पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन में उतरे और विजयवाड़ा की ओर निकल गए। हालांकि, एक्टर को विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद वो सड़क के माध्यम से वहां जा रहे थे।
https://twitter.com/gadu_naidu/status/1700769633345945924
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्टर Jim Carrey ने दुनिया को कहा अलविदा? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर की सच्चाई
Pawan Kalyan के काफिले को दो बार रोका गया
साथ ही बताया जा रहा है कि पवन कल्याण के काफिले को दो बार एनटीआर जिले में रोका भी गया, लेकिन इसके बाद एक्टर गाड़ी से उतर कर पैदल ही विजयवाड़ा की ओर से चलने लगे। इसके बाद फिर पुलिस ने उनको एक बार फिर रोकने की कोशिश की, जिसके बाद एक्टर अनुमंचीपल्ली में सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद कल्याण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Pawan Kalyan Arrested (Credit – Twitter)
शनिवार को Naidu को किया गया था गिरफ्तार
दरअसल, सीआईडी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को राज्य के कौशल विकास घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही पूरे प्रदेश में जगह-जगह टीडीपी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा चंद्रबाबू नायडू की पत्नी अपने पति की गिरफ्तारी के बाद राज्य के प्रसिद्ध नारा भुवनेश्वरी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक बच्चा निराश होकर अपने माता-पिता के पास ही सबसे पहले जाता है, इसलिए वह भी दुर्गा देवी के दर्शन करने आई हैं और उन्हें अपना दुख बताने आई हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
9 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
9 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
10 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
12 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines