बेटे के आग में झुलसने पर साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण का बयान, बोले- पीएम मोदी ने काफी मदद की

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण के बेटे को गंभीर रूप से आग में झुलसने के चलते चोट लग गई। अब बेटे की तबीयत कैसी है, इस पर साउथ सुपरस्टार ने बयान दिया। क्या कहा एक्टर ने चलिए आपको बताते हैं।

Pawan Kalyan on His Son Health

Pawan Kalyan on His Son Health

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके छोटे बेटे मार्क कल्याण सिंगापुर में एक हादसे का शिकार हो गए, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे ने न सिर्फ पवन कल्याण के परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि उनके समर्थकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

बेटे पर दिया हेल्थ अपडेट?

पवन कल्याण ने खुद मीडिया के सामने बेटे की स्थिति पर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि मार्क की ब्रोंकोस्कोपी की जा रही है और उसे सामान्य एनेस्थीसिया देना पड़ा है। डॉक्टरों के मुताबिक, ये चोटें लंबे समय तक अपना असर छोड़ सकती हैं, जिससे पिता के रूप में पवन बेहद चिंतित नजर आए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मार्क एक समर कैंप में भाग लेने सिंगापुर गया था। इसी दौरान वहां एक अचानक आग लगने की घटना हुई, जिसने कई बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। पवन कल्याण ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार हादसे के बारे में सुना, तो उन्हें लगा कि ये कोई मामूली बात होगी, लेकिन जैसे-जैसे स्थिति साफ होती गई, उन्हें इसकी गंभीरता का अहसास हुआ।

पीएम मोदी ने की मदद

इस मुश्किल घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवन कल्याण को फोन कर उनका हौसला बढ़ाया। पवन ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मोदी जी ने न सिर्फ उनकी चिंता को समझा, बल्कि सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। पवन ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने खुद फोन कर मुझे सांत्वना दी और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, हम हर कदम पर आपके साथ हैं।’

पवन कल्याण ने सिंगापुर सरकार और वहां के अस्पताल प्रशासन की भी सराहना की, जिन्होंने तेजी से रेस्पॉन्स करते हुए सभी बच्चों को मेडिकल सहायता पहुंचाई। उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर लगातार मार्क की निगरानी कर रहे हैं और जरूरी उपचार दिया जा रहा है।

फैंस कर रहे दुआएं

इस हादसे के बाद पूरे दक्षिण भारत में पवन कल्याण के फैंस उनके बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी #PrayForMark ट्रेंड कर रहा है। फैंस, सेलिब्रिटीज़ और राजनेताओं की ओर से भी समर्थन और प्रार्थनाएं जताई जा रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ