एक्सीडेंट में कैसे बची सोनू सूद की पत्नी की जान? 2 हफ्ते बाद एक्टर ने वीडियो जारी कर दी सलाह

सोनू सूद ने पत्नी के एक्सीडेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने रिवील किया कि 1 मिनट पहले सोनाली ने जो किया था, उसी की वजह से वो सही सलामत हैं।

Sonu Sood Sonali Sood

Sonu Sood Sonali Sood File Photo

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का नागपुर हाईवे पर 24 मार्च को भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था। इस दौरान उनके साथ गाड़ी में उनकी बहन और भतीजा भी मौजूद थे। सोनू सूद की पत्नी के एक्सीडेंट की तस्वीरें भी सामने आई थीं। कार की हालत देखकर हर कोई घबरा गया था। एक्टर की वाइफ की कार आगे से एकदम चकनाचूर हो गई थी। वहीं, अब सोनू सूद ने एक वीडियो जारी कर रिवील किया है कि सोनाली सूद, उनकी बहन और भतीजा इस एक्सीडेंट में कैसे बचे?

सोनू सूद ने पत्नी के एक्सीडेंट पर शेयर किया वीडियो

कुछ देर पहले सोनू सूद ने एक वीडियो मैसेज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसमें एक्टर कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और अपनी पत्नी के एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए फैंस को चेतावनी भी दे रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि एक बहुत ही जरूरी मैसेज है। सोनू सूद बोले, ‘पिछले हफ्ते एक बहुत ही बड़ा एक्सीडेंट हुआ था नागपुर में… जिसमें मेरी पत्नी, उसका भतीजा और उसकी बहन गाड़ी के अंदर थी। गाड़ी की क्या हालत थी ये पूरी दुनिया ने देखा है।’

1 मिनट पहले किए काम से बची सोनू सूद की पत्नी की जान

सोनू सूद ने आगे रिवील करते हुए कहा कि अगर उन्हें किसी ने बचाया है, तो वो थी सीट बेल्ट। एक्टर का कहना है कि पीछे बैठे हुए लोग अक्सर सीट बेल्ट नहीं पहनते। हालांकि, उस दिन क्या हुआ? वो सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोनू सूद ने बताया कि उनकी पत्नी ने सीट बेल्ट पहनी और उसके 1 मिनट बाद वो एक्सीडेंट हुआ। तीनों की जान सिर्फ इसलिए बची क्योंकि उन तीनों ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। एक्टर का कहना है कि 100 में से 99 लोग जो पीछे बैठते हैं वो कभी सीट बेल्ट नहीं पहनते। उन्हें लगता है कि ये सिर्फ आगे बैठे शख्स की जिम्मेदारी होती है।

सोनू सूद ने फैंस को दी सीट बेल्ट पहनने की सलाह

सोनू सूद ने सभी से गुजारिश करते हुए कहा कि कभी भी सीट बेल्ट के बिना गाड़ी में ना बैठें। उन्होंने बताया कि कई ड्राइवर तो सिर्फ दिखावे के लिए सीट बेल्ट लगाते हैं और वो कभी क्लिप नहीं होती। ये लोग बस पुलिस वाले से बचने के लिए दिखावा करते हैं। सोनू सूद ने अपने इस वीडियो में कहा, ‘अगर आपको आपके परिवार से कोई चीज जोड़कर रखती है वो सीट बेल्ट है। सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ