Priya Marathe Death: टीवी के मशहूर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है। 38 साल की उम्र में एक्ट्रेस कैंसर से जिंदगी की जंग हार गईं। प्रिया के निधन से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। प्रिया पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं। वहीं आज यानी 31 अगस्त को एक्ट्रेस ने अंतिम सांस ली है। प्रिया के निधन से उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी शॉक्ड हैं। साथ ही प्रिया की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कौन थीं प्रिया मराठे?
प्रिया ने जी-टीवी के फेमस सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे की छोटी बहन का किरदार निभाया था। मुंबई में पली-बड़ी प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मराठी इंडस्ट्री से की थी। उनके करियर का पहला शो ‘या सुखानोया’ था। इसके बाद प्रिया मराठे ‘चार दिवस सासूचे’ सीरियल में नजर आई थीं। मराठी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
कॉमेडी शो में भी आईं नजर
प्रिया मराठे एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थीं। ‘कसम से’ सीरियल से हिंदी इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं प्रिया ‘कॉमेडी सर्कस’ के पहले सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि इन सीरियल्स में उन्हें खास पहचान नहीं मिली थी। असली पहचान एक्ट्रेस को ‘पवित्र रिश्ता’ से ही मिली थी। इसके साथ ही वो सोनी के टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में भी नजर आई थीं।
साल 2012 में हुई थी शादी
‘पवित्र रिश्ता’ में प्रिया के किरदार वर्षा सतीश को आज भी याद किया जाता है। एक्ट्रेस पिछले एक साल से कैंसर का इलाज करा रही थीं। वहीं उन्होंने साल 2012 में शांतनु मोघे से शादी की थी। बता दें शांतनु मशहूर एक्टर श्रीकांत मोघे के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Funeral: अलविदा तुनिषा…अंतिम संस्कार के दौरान मां की हालत बिगड़ी, रोते हुए हुईं बेहोश
संबंधित खबरें
4 दिन पहले एक कार्यक्रम में दिखे थे पाटेकर, बोले-पता नहीं कल रहूंगा या नहीं
26 mins agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
54 mins agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
58 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 hr agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
2 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
2 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
2 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
3 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines