Comedian Actress Subi Suresh Passed Away: मलयालम एक्ट्रेस और टीवी होस्ट सुबी सुरेश का निधन, 41 की उम्र में ली अंतिम सांस
Edited By Nancy Tomar

Comedian Actress Subi Suresh Passed Away
Edited By Nancy Tomar

Comedian Actress Subi Suresh Passed Away
Comedian Actress Subi Suresh Passed Away: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से आज फिर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम हास्य अभिनेत्री और प्रसिद्ध टीवी होस्ट सुबी सुरेश (Subi Suresh) का आज यानी 22 फरवरी को निधन हो गया।
महज 41 साल की उम्र में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सुबी एक चर्चित नाम थीं, उन्होंने तमाम फिल्म में अपने शानदार अभिनय से लोगों को दिल जीता है।
https://twitter.com/omgthatwitch/status/1628262063608053760?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1628262063608053760%7Ctwgr%5Eba4aadf753679647a79954afb5897ca75788f874%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fsubi-suresh-death-malayalam-actor-tv-show-host-subi-suresh-passes-away-2340989
लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री सुबी सुरेश के निधन की जानकारी उनके परिवार द्वारा दी गई है। बता दें कि कथित तौर पर सुबी कुछ टाइम से लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। 41 वर्ष की उम्र में सुबी ने अंतिम सांस ली।
https://twitter.com/teekhijalebi/status/1628268701438070784?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1628268701438070784%7Ctwgr%5Eba4aadf753679647a79954afb5897ca75788f874%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fsubi-suresh-death-malayalam-actor-tv-show-host-subi-suresh-passes-away-2340989
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मिमिक्री से सुबी सुरेश ने अपना सफर शुरू किया था। साथ ही सुबी ने अपने कॉमेडी शो ‘सिनेमाला’ से सुर्खियां बटोरी थी। इसके साथ ही सुबी सुरेश ने टीवी शो में कई तरह के रोल भी प्ले किए है। साथ ही उन्होंने हमेशा ही अपने अभिनय से लोगों के दिल को जीता हैं।
Absolutely shocked by the sudden demise of Subi Suresh. 😥
Popular TV anchor & malayalm actress Subi Suresh passed away.!!🌹🌹
She was undergoing treatment at a hospital in Kochi for liver disease. pic.twitter.com/QpZcGN9D76— Sebin Joseph (@Sebin_Joseph_77) February 22, 2023
इतना ही नहीं बल्कि सुबी को बच्चों के शो ‘कुट्टी पट्टालम’ में भी देखा जा चुका है। सुबी की लोकप्रियता के कारण उन्हें मलयालम फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं मिली है। इसके साथ ही सुबी को ‘हैप्पी हसबैंड्स’, और ‘कंकनासिम्हासनम’ जैसी फिल्मों में कॉमेडी रोल के लिए भी जाना जाता है।
RIP Subi Suresh.
Damn. 🙁 pic.twitter.com/Q1OCyzI3ok— Catalaya (@DanceOf_Light) February 22, 2023
अपनी चुलबुली भूमिकाओं और डायलॉग डिलीवरी के लिए सुबी हमेशा से ही लोगों के बीच प्रसिद्ध थी। साथ ही उन्होंने छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी प्रतिभा के दम लोगों का दिल जीता है। सुबी को लाखों लोग फॉलों करते हैं और उनके जाने से सभी सदमे में हैं। साथ ही सभी सुबी के निधन पर शोक जता रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: