Pavitra Punia Boyfriend Proposed Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पवित्रा पूनिया को एक बार फिर नया प्यार मिल गया है. एजाज खान से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में पवित्रा का बॉयफ्रेंड उन्हें समंदर के किनारे प्रपोज कर रहा है. सोशल मीडिया पर पवित्रा की बॉयफ्रेंड संग प्रपोजल की रोमांटिक फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. एजाज खान से हुए ब्रेकअप के बाद अब पवित्रा पूनिया ने अपने नए रिश्ते की शुरुआत कर दी है और जल्द ही एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी भी करने वाली हैं.
घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज
पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें पवित्रा का ‘मिस्ट्री मैन’ घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहा है. इसके साथ ही दूसरी फोटोज में पवित्रा अपने मिस्ट्री मैन को गले से लगाती नजर आ रही हैं. पवित्रा ने प्रपोजल की 5 फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, लेकिन एक भी फोटो में एक्ट्रेस के मिस्ट्री मैन का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है. दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह से खोए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: OTT से क्यों दूर हैं Pavitra Puniya? एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन पर दिया चौंकाने वाला बयान
पवित्रा जल्द बनेंगी दुल्हन
पवित्रा ने फोटोज शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, ‘लॉक इन. प्यार ने इसे ऑफिशियल बना दिया. #पवित्रापुनिया जल्द ही मिसेज बनने वाली है.’ पवित्रा की पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स भी पवित्रा की इस खुशी में उनके साथ खड़े हैं और फोटोज पर उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया की मांग में किसके नाम का सिंदूर? वायरल तस्वीर का क्या है सच
एक्ट्रेस ने पहले किया था रिवील
बता दें पवित्रा ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के दिए एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ पर बात की थी. उन्होंने बॉयफ्रेंड के टॉपिक पर बात करते हुए बताया था कि वो एक बिजनेसमैन हैं और विदेश में रहते हैं. एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि इस बार की दिवाली में उनके और उनकी फैमिली के साथ ही सेलिब्रेट करूंगी. अब पवित्रा की लेटेस्ट फोटोज से उनका रिश्ता भी कंफर्म हो गया है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines