OTT से क्यों दूर हैं Pavitra Puniya? एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन पर दिया चौंकाने वाला बयान

Pavitra Punia Tells Reason For not doing OTT Projects: वॉर्नर ब्रॉस के रियलिटी शो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से दूरी बनाने को लेकर अपनी राय रखी है।

Pavitra Punia Tells Reason For not doing OTT Projects

Pavitra Punia Tells Reason For not doing OTT Projects

Pavitra Punia Tells Reason For not doing OTT Projects: इन दिनों वॉर्नर ब्रॉस के रियलिटी शो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने हाल ही में अपने करियर और प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बातचीत की है। पवित्रा ने बताया है कि किन प्रोजेक्ट्स का वो हिस्सा बनना चाहेंगी और किन शोज से वो खुद को दूर ही रखेंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से परहेज करने का कारण बताया है। टेलीविजन से ब्रेक और ओटीटी के बदलते ट्रेंड पर पवित्रा ने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन

रियलिटी शो में शामिल होने से हैं खुश

पवित्रा ने अपने नए रियलिटी शो के एक्सपीरियंस को लेकर खुशी जाहिर की। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘रियलिटी शो में भाग लेना मेरे लिए एक नया सफर है  और मैं इसके जरिए खुद को नए तरीके से दिखाना चाहती हूं।’ जब उनसे पूछा गया कि वो टेलीविजन से दूर क्यों हैं, तो उन्होंने साफ किया कि वो टेलीविजन से पीछे नहीं हट रहीं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे बस एक ब्रेक लेना था। मैंने जो पैसे मांगे थे, वो भी काफी ज्यादा थे। अगर कोई प्रोजेक्ट मेरी शर्तों पर फिट बैठता है, तो मैं उसे एक्सेप्ट करूंगी।’

विज्ञापन

ओटीटी पर काम करने को लेकर बोलीं पवित्रा

पवित्रा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम करने को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ओटीटी पर इंटीमेट सीन्स की भरमार होती हैं, उन्हें नहीं लगता कि वो ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं, जिसमें बोल्ड सीन्स की डिमांड हो। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कई मौकों पर ओटीटी के लिए सोचा, लेकिन मुझे अक्सर इंटीमेट सीन करने का दबाव महसूस हुआ, जो मुझे असहज करता है। ये मेरी व्यक्तिगत पसंद है और मैं इस पर समझौता नहीं करना चाहती।’ उन्होंने ये भी कहा कि इसी कारण से वो कई ऑफर्स अब तक ठुकरा भी चुकी हैं।

विज्ञापन

नए मौकों की तलाश में हैं एक्ट्रेस

पवित्रा ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मैं हमेशा टेलीविजन करने के लिए तैयार हूं और रियलिटी शो मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है। मैं नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हूं और अगर ऐसा कोई मौका आता है जिसमें मुझे इंटीमेट सीन नहीं करना है, तो आप मुझे ओटीटी पर जरूर देखेंगे।’

‘रानीस ऑफ द जंगल’ में नजर आ रहीं एक्ट्रेस

आपको बता दें पवित्रा इन दिमों ‘रानीस ऑफ द जंगल’ शो में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ एक्शा केरुंग, बेबिका धुर्वे और आरुशी चावला जैसे कई और कंटेस्टेंट्स भी हैं। इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स एक जंगल में अपने दम पर सर्वाइव करते हैं, जिससे वो अपनी ताकत और साहस की भी परीक्षा लेते हैं। शो के होस्ट वरुण सूद हैं और ये एक रोमांचक शो है जिसमें ड्रामा भी भर-भर के दिखाया गया है। ये 10-एपिसोड वाली रियलिटी सीरीज डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी+ पर सोमवार और मंगलवार को रात 10 बजे प्रसारित होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ