Pavithra Menon on Param Sundari Trailer: हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसकी चर्चा हो रही है और लोगों ने इसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से कंप्येर करते हुए ‘सस्ती चेन्नई एक्सप्रेस’ तक कह दिया। इस बीच अब मलयाली एक्ट्रेस पवित्रा मेनन ने भी फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि पवित्रा मेनन का क्या कहना है?
पवित्रा मेनन ने शेयर किया पोस्ट
पवित्रा मेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पवित्रा मेनन कह रही हैं कि मैं पवित्रा मेनन हूं और एक मलयाली भी हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर देखा है। ट्रेलर में आगे बढ़ने से पहले मैं यह पूछना चाहती हूं कि एक अच्छी मलयाली अभिनेत्री को किसी फिल्म में लेने में क्या परेशानी है? क्या हमारे अंदर टैलेंट नहीं होता?
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
पवित्रा ने आगे कहा कि केरल में ये नहीं होता है। जैसे मैं हिंदी में बात कर रही हूं और इस तरह मैं मलयालम भी बहुत अच्छे से बोल सकती हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि क्या किसी हिंदी फिल्म के किरदार के लिए मलयाली एक्ट्रेस की तलाश करना इतना मुश्किल है? हमने भी बहुत ऐसी चीजें की है, 90s मलयालम फिल्मों में। अब 2025 आ गया है और सबको पता है कि मलयाली कैसे बोली जाती है।
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
पवित्रा ने कहा कि हम सिर्फ जैस्मीन के फूलों को नहीं लगाते हैं और ना ही हमेशा मोहिनीअट्टम डांस करते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पवित्रा ने इसके कैप्शन में लिखा कि रि-रिलीज, थैंक यू, पिछले वीडियो में आपके सोपर्ट के लिए। मैंने हमारी आवाज की ताकत को कम करके आंका था। वहीं, अब पवित्रा के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें- Armaan Malik क्या फिर से बनने वाले हैं पापा? यूट्यूबर की वाइफ ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines