Armaan Malik क्या फिर से बनने वाले हैं पापा? यूट्यूबर की वाइफ ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

Payal Malik, Kritika Malik: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों वाइफ पायल और कृतिका मलिक का एक पोस्ट सामने आया है, जिसकी वजह से मलिक फैमिली फिर चर्चा में आ गई है।

Armaan Malik, payal malik, kritika malik

यूट्यूबर अरमान मलिक फिर चर्चा में। image credit- instagram

Payal Malik, Kritika Malik: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों वाइफ पायल और कृतिका मलिक अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बीच अब एक बार फिर से मलिक फैमिली सुर्खियों में आ गई है। अरमान मलिक के घर में फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। ऐसा हमारा कहना नहीं है बल्कि खुद पायल और कृतिका मलिक का कहना है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

अरमान मलिक ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उनकी दोनों वाइफ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट नजर आ रही हैं, जो पॉजिटिव है। अरमान ने इस पोस्ट में तीन फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में पायल और कृतिका, प्रेग्नेंसी किट को फ्लॉन्ट कर रही हैं। दूसरी फोटो में प्रेग्नेंसी किट दिख रही है, जिसमें टेस्ट पॉजिटिव दिख रहा है। वहीं, तीसरी फोटो में पायल और कृतिका दोनों स्माइल करते हुए पोज दे रही हैं।

विज्ञापन

यूजर्स लगा रहे तरह-तरह के कयास

इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि घर में खुशियां आने वाली हैं। अरमान का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं। साथ ही यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि आखिर अब कौन प्रेंगेंट हुआ है? अरमान के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने कमेंट्स की बारिश की हुई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

चर्चा में रहती है मलिक फैमिली

गौरतलब है कि अरमान मलिक और उनका परिवार अक्सर किसी ना किसी विवाद में फंसा रहता है। हाल ही में पायल मलिक, काली मां का अपमान करने के विवाद की वजह से चर्चा में थी। अब मलिक फैमिली की ओर से आई इस न्यूज ने लोगों को फिर हैरान कर दिया है। देखने वाली बात होगी कि मलिक परिवार कब इस न्यूज से पर्दा उठाएगा कि आखिर कौन प्रेंगेंट है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ