Birthday Special: बॉलीवुड के कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. इन सितारों ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और बाद में कहीं जाकर इनकी मेहनत रंग लाई. आज ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं. हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो एक्टिंग में आने से पहले किसी और फील्ड में थे, लेकिन उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए अपने प्रोफेशन को बदल लिया. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो फिल्मों में आने से पहले CA बनना चाहती थीं. वहीं इस एक्ट्रेस की लव लाइफ भी काफी कमाल रही है. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि पत्रलेखा हैं. चलिए एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानते हैं.
सीए की छोड़ी पढ़ाई
पत्रलेखा बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं जिन्होंने स्ट्रगल करके इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस का जन्म मेघालय के शिलांग में एक बंगाली फैमिली में हुआ था. वहीं एक्ट्रेस के पिता एक चार्टेड अकाउंटेंट थे. उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी भी उनकी तरह ही सीए की पढ़ाई करें और चार्टेड अकाउंटेंट बन जाए. लेकिन पत्रलेखा का बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का मन था. फिर क्या था सीए की पढ़ाई को छोड़ एक्ट्रेस मुंबई अपना सपना पूरा करने के लिए चली गईं.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ने को तैयार ‘मर्दानी 3’, जानिए कब और कहां देखें
एक फिल्म से बदली लाइफ
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापनों से की थी. कई सालों तक फिल्म में रोल ढूंढते-ढूंढते फाइनली एक्ट्रेस की मेहनत रंग लाई और उन्हें हंसल मेहता की फिल्म में रोल ऑफर हुआ. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘सिटीलाइट्स’ थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई दिए थे. वहीं इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया और ये केमिस्ट्री ऑफलाइन भी शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें: ‘चुप…’, Amitabh Bachchan ने गुस्से में शेयर किया क्रिप्टिक नोट; फैंस भी हुए कंफ्यूज
लव लाइफ
‘सिटीलाइट्स’ फिल्म के बाद से पत्रलेखा और राजकुमार राव एक-दूसरे को डेट करने लगे. 7 साल डेट करने के बाद दोनों ने 15 नवंबर साल 2021 में शादी कर ली. अब दोनों एक प्यारी से बेटी के माता-पिता हैं. पत्रलेखा और राजकुमार राव की लव लाइफ काफी इंस्पायरिंग रही है. कई सालों तक उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाकर रखा और इससे उनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता चला गया. आज दोनों बॉलीवुड के पावर कपल के नाम से जाने जाते हैं.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines