Pati Patni aur Panga: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना एक्स अकाउंट अचानक डिलीट कर दिया है। स्वरा के इस कदम को देख उनके फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि पहले भी एक्ट्रेस का अकाउंट डीएक्टिवेट हो चुका है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर फैंस को फोन दिखाकर अपना अकाउंट डिलीट किया है। इसका कारण भी बेहद दिलचस्प है जो उनके लेटेस्ट शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ से जुड़ा है। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर एक्ट्रेस ने अपना एक्स अकाउंट क्यों डिलीट किया है?
यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga में पति होंगे ‘प्रेग्नेंट’, घर के काम करने के साथ-साथ झेलेंगे प्रेग्नेंसी की तकलीफ
शो में मिला नया चैलेंज
कलर्स का रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही 6 सेलिब्रिटी कपल भी अपने रिश्तों का रियलिटी चेक करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने कपल्स को नया चैलेंजिंग टास्क दिया। इसमें कुछ देर के लिए बीवियों को पति का गुलाम बनना था और जो पति कहेंगे वो ही उन्हें करना था।
पति ने करवाया अकाउंट डिलीट
शो का ये टास्क स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला और देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी को दिया गया। इस दौरान सबका ध्यान जिस कपल ने खींचा वो थे स्वरा और फहाद। दरअसल टास्क के दौरान फहाद ने स्वरा को एक्स अकाउंट डिलीट करने का चैलेंज दे दिया। जिसके बाद स्वरा ने इस टास्क को अपनाते हुए अपना फोन उठाया और फैंस को फोन दिखाते हुए अपना एक्स अकाउंट डिलीट कर दिया। कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ शो के फैंस भी हैरान रह गए।
शो में छाए स्वरा-फहाद
स्वरा भास्कर ने कलर्स के इस शो से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया है। वहीं फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद कई सालों बाद स्वरा ने अपना कमबैक किया है। स्वरा और फहाद इस शो में बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह ही अपने रिश्ते का रियलिटी चेक करते नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग और मस्ती को देखकर फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। स्वरा और फहाद का बॉन्ड वाकई बेहतरीन लग रहा है। इस शो में इनके साथ-साथ रुबीना-अभिनव, देबिना-गुरमीत, सुदेश लहरी-ममता लहरी, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, हिना खान-रॉकी जायसवाल और गीता फोगाट-पवन कुमार नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga: किन 4 पतियों ने बनवाया पत्नियों के नाम का टैटू? पुरस्कार में डबल मिले लड्डू
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines