News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pati Patni Aur Panga: कलर्स का रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में 7 सेलिब्रिटी कपल अपने रिश्तों का रियलिटी चेक करते नजर आ रहे हैं। शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी इन कपल्स को नए-नए चैलेंज देते हैं जिन्हें इन कपल्स अपनी सूझ-बूझ से जीतना होता है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें पति प्रेग्नेंसी का दर्द महसूस करते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कौन-कौन से पति इस चैलेंज को करते नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga: किन 4 पतियों ने बनवाया पत्नियों के नाम का टैटू? पुरस्कार में डबल मिले लड्डू
शो के अभी तक चार एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। अब ये शो तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुका है। वहीं मेकर्स ने लेटेस्ट एपिसोड के साथ अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो भी जारी किया है। जिसमें पतियों के पेट पर एक नकली प्रेग्नेंसी प्रॉप को बांधा गया है, जिससे उन्हें महसूस कराया जाएगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कैसा फील होता है।
शो में रियलिटी चेक चैलेंज के लिए पतियों को नकली प्रेग्नेंसी पेट के साथ-साथ घर का काम भी करना होगा। जिसमें वो झाड़ू और पौछा भी लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इन पतियों को डिलवरी का दर्द भी महसूस कराया जाएगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि इन पतियों को बैड पर लिटा दिया गया और उन्हें शॉक दिया गया जिससे उन्हें डिलवरी के टाइम होने वाले दर्द का एहसास कराया जाएगा। जो भी इस चैलेंज को अच्छे से करेगा उसे पॉइंट्स के तौर पर एक शादी का लड्डू दे दिया जाएगा।
बता दें इस चैलेंज को हिना खान के पति रॉकी जयसवाल, अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी, गीता फोगाट के पति पवन कुमार और सुदेश लहरी को करना होगा। जहां उन्हें प्रेग्नेंसी प्रॉप के साथ ही घर का काम बखूबी करना होगा। वहीं इस दौरान उनकी पत्नियां उन्हें देखेंगी और उनका हौसला बढ़ाती नजर आएंगी। ये शो अगले वीकेंड यानी 16 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के नेशनल टीवी पर फिर निकले आंसू, Pati Patni Aur Panga में शादी को किया याद
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।