Pati-Patni Aur Panga: कलर्स का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा टीवी पर टेलीकास्ट हो चुका है। शो में 7 सेलिब्रिटी कपल्स नजर आ रहे हैं। जहां कुछ टीवी के रियल लाइफ कपल हैं तो कुछ फिल्मी जगत से भी ताल्लुक रखते हैं। सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी के इस शो को आप कलर्स के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। बीते दिन हुए ग्रैंड प्रीमियर ने कपल्स ने अपने रिश्ते के कुछ राज खोले। इनमें रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला और देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी भी कुछ अनसुने खुलासे करते नजर आए। आइए आपको भी बताते हैं इन कपल्स ने क्या-क्या खुलासे किए?
यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और पंगा’ से OTT पर डेब्यू कर रहे ये 3 स्टार्स, पार्टनर के स्टारडम का मिलेगा फायदा
शो में नजर आए 7 कपल
‘पति पत्नी और पंगा’ ने टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को रिप्लेस कर कलर्स पर जगह बनाई है। शो में सेलेब्स अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इनमें हिना खान-रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी-ममता लहरी, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, गीता फोगाट-पवन कुमार और स्वरा भास्कर-फहाद अहमद नजर आ रहे हैं।
रुबीना-अभिनव का प्यार भरा किस्सा
ग्रैंड प्रीमियर में इन कपल्स ने शो में एंट्री करते हुए अपने रिश्ते के कुछ राज ऑडियंस के सामने खोले। रुबीना ने भी अभिनव से जुड़ा किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मैंने अभिनव के साथ अपने प्यार का इजहार नए साल पर किया था। मैंने अभिनव को मैसेज करते हुए कहा कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। इस पर अभिनव का रिप्लाई सिर्फ थैंक यू था।
रुबीना ने आगे कहा कि मुझे समझ ही नहीं आया इसका मतलब ‘नहीं’ था या फिर ‘शायद’। फिर 9 महीने बाद उन्होंने रिप्लाई किया कि ‘मैं भी’। मैं उनका जवाब जानकर शॉक्ड थी कि 9 महीने बाद क्यों रिप्लाई किया है। इसके बाद हम रिलेशनशिप में आए और शादी कर ली।
देबिना-गुरमीत ने भी खोले राज
वहीं दूसरी ओर देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने भी अपने रिश्ते के कुछ अनसुने किस्से बताए। गुरमीत ने कहा कि उनके जिम जाने में देबिना ने उनका बहुत समर्थन किया है। अगर वो उनके साथ नहीं होती तो वो इंडस्ट्री में इतनी पहचान नहीं बना पाते। साथ ही उन्होंने एक-दूसरे के निकनेम के भी खुलासे किए, जिसे सुनकर हर कोई हंसने लगा।
यह भी पढ़ें: सुदेश लेहरी को नेशनल टीवी पर क्यों मांगनी पड़ी बीवी से माफी? प्रोमो में दिखा ‘पति पत्नी और पंगा’
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
59 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines