Hina Khan के नेशनल टीवी पर फिर निकले आंसू, Pati Patni Aur Panga में शादी को किया याद

Pati Patni Aur Panga Hina Khan: रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में हिना खान अपनी शादी को याद कर इमोशनल हो गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे रॉकी जायसवाल ने उनकी कमियों को अपनाकर उनसे शादी की है। आइए आपको भी बताते हैं हिना ने अपनी शादी की रस्मों को याद करते हुए क्या कुछ कहा?

hina khan

Photo Credit- Instagram

Pati Patni Aur Panga Hina Khan: कलर्स के नए रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ में 7 सेलिब्रिटी जोड़ियां अपने रिश्तों का रियलिटी चेक कर रही हैं। शो में ये कपल साथ में टास्क परफॉर्म करते हुए दिखा रहे हैं कि ये जोड़ियां आपस में एक-दूसरे को कितना समझती हैं। शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में कपल्स से शादी की रस्मों के बारे में पूछा जो उन्हें काफी अच्छी लगी हों। इस दौरान हिना खान अपनी शादी को याद करते हुए काफी ज्यादा इमोशनल हो गईं। आइए आपको भी बताते हैं हिना ने आखिर क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

हिना ने शादी को किया याद

हिना खान ने 4 जून को अपने कथित बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी। वहीं अब शो में वो एक-दूसरे के सीक्रेट्स रिवील करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जब हिना से सोनाली बेंद्रे ने पूछा कि आपको अपनी शादी की ऐसी कौन-सी रस्म थी जो काफी अच्छी लगी। इस पर हिना ने जवाब देते हुए कहा कि हमारी शादी काफी सिंपल हुई थी और घर में ही फैमिली के बीच हुई थी। उस दौरान कुछ ऐसी रस्में नहीं हुई थी सिर्फ 15 मिनट में हम दोनों की शादी हो गई थी।

3-4 महीने बाद मिली परमिशन

हिना ने आगे कहा कि हालांकि घर में शादी करने के लिए हमें पहले कोर्ट में नोटिस देना पड़ा था फिर हमें 3-4 महीने बाद परमिशन मिली थी। इसके बाद हिना इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा कि शादी में हमने जो एक-दूसरे के साथ वचन लिए वो मेरे दिल के बहुत करीब हैं। हिना अपनी शादी को याद करते हुए आंसू पर कंट्रोल नहीं कर पाई और वो रोने लगीं।

विज्ञापन

दिल से निभाए वचन

एक्ट्रेस ने इमोशनल होते हुए कहा कि मैंने शादी में माइक लेकर रॉकी को थैंक्यू बोला था क्योंकि वो मेरे साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़ा रहा। बहुत मुश्किल होता है ऐसी लड़की से शादी करना जो अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेल रही होती है। बहुत कम लोग होते हैं जो प्यार को असली मायनों में निभा पाते हैं। रॉकी ने कभी भी मुझे अकेला नहीं छोड़ा। इसने मेरे सभी कमियों को अपनाकर मुझे शादी की, तो मैंने शादी में जो भी वचन लिए वो सब दिल से थे। इस पर ऑडियंस के साथ-साथ बाकी कपल्स भी इमोशनल हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ