हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pati Patni Aur Woh Do ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, मेकर्स को करोड़ों से किया मालामाल

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म ‘पति पत्नी और पंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
'पति पत्नी और वो दो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. सोशल मीडिया पर भी आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फैंस लंबे समय से ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. रिलीज होते ही फिल्म ने मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे हैं?

ओपनिंग डे पर कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘पति पत्नी और वो दो’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 6,822 रहे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है. आयुष्मान खुराना के फैंस को इस फिल्म में उनका अंदाज काफी पसंद आया और कॉमिक टाइमिंग की भी तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Marathi Collection: लाखों में सिमटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हाल, जानें कलेक्शन

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर फिल्म का पहले दिन का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 4.62 करोड़ रहा. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 5.62 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. पहले दिन की कमाई देखकर ये तो तय है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिलने वाला है. इसके साथ ही अपकमिंग दिनों में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को और मालामाल करने वाली है.

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor की वो थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देखकर उड़ जाएंगी रातों की नींदें, इंसान और आत्मा का मिलेगा अनोखा कॉन्सेप्ट

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘पति पत्नी और पंगा’ में आयुष्मान खुराना के साथ 1 नहीं बल्कि 3 एक्ट्रेसेस रोमांस करती नजर आ रही हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं. इनके साथ ही फिल्म में आयशा रजा और शीबा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में हैं. सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को फिल्म की स्टारकास्ट की कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद आ रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola