Pati Patni Aur Panga: कलर्स का रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ चर्चाओं में बना हुआ है। शो में 7 सेलिब्रिटी कपल अपने रिश्तों का रियलिटी चेक करते नजर आ रहे हैं। शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने लेटेस्ट एपिसोड में 7 सेलिब्रिटी पतियों में से 4 पतियों को हाथ पर अपनी पत्नी के नाम का टैटू बनवाने का टास्क दिया। वहीं टास्क के बाद इनाम में पॉइंट्स के रूप में डबल लड्डू भी मिले। आइए आपको भी बताते हैं आखिर किन-किन चार पतियों ने अपने हाथ पर टैटू बनवाया?
यह भी पढ़ें: Hina Khan के नेशनल टीवी पर फिर निकले आंसू, Pati Patni Aur Panga में शादी को किया याद
5 कपल्स को मिला था टास्क
दरअसल शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने पांच कपल्स को इस टास्क के लिए चुना। इनमें रुबीना-अभिनव, अविका-मिलिंद, गुरमीत-देबिना, गीता-पवन और सुदेश लहरी-ममता लहरी शामिल थे। टास्क के मुताबिक पतियों को अपने हाथ पर अपनी पत्नियों का नाम बनवाना था। वहीं टास्क शुरू होते ही सुदेश लहरी ने इस टास्क हाथ झाड़ते हुए टास्क करने से मना कर दिया।
इन 4 पतियों ने बनवाया टैटू
वहीं इस टास्क को बाकी के बचे चार पति गुरमीत चौधरी, अभिनव शुक्ला, मिलिंद चंदवानी और पवन कुमार ने पूरा किया। इन चारों पतियों ने अपने हाथ पर टैटू बनवाया। गुरमीत ने जहां अपनी पत्नी देबिना की डेट ऑफ बर्थ लिखवाई, वहीं पवन ने पत्नी गीता का नाम लिखवाया। इसके साथ ही मिलिंद ने भी अपनी मंगेतर अविका गौर का भी नाम लिखवाया। वहीं रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने अपने हाथ पर अपनी दो बेटी जीवा और ईदा का नाम लिखवाया। टास्क पूरा करने पर इन चारों कपल को इनाम के तौर पर 2 लड्डू दिए गए।
इमोशनल हुईं अविका गौर
शो में इस टास्क के दौरान अविका गौर इमोशनल भी हो गईं। एक्ट्रेस के मंगेतर मिलिंद ने जब अविका का नाम अपने हाथ पर लिखवाया, तब एक्ट्रेस ये देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े। एक्ट्रेस ने बताया कि मिलिंद काफी टाइम से मुझे बोलते आ रहे थे कि वो मेरा नाम अपने हाथ पर बनवाकर मुझे गिफ्ट देंगे। अब फाइनली ये पूरा हो गया है तो मुझे काफी खुशी हो रही है।
यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga में अविका गौर क्यों हुईं इमोशनल? मंगेतर मिलिंद का सरप्राइज देख नहीं रुके आंसू
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
27 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
35 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines