Pathaan Release Date: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस के लिए खुशखबर, एक्टर की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का ट्रेलर कब रिलीज होगा इस बात का खुलासा हो गया है। किंग खान के चहाने वाले अब काउंटडाउन शुरू कर दीजिए, क्योंकि शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर 10 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा।
पठान का टीजर और दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके है। अब इंतजार यह था की फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा, 25 जनवरी को फिल्म बड़े परदे पर उतरेगी। इतना ही नहीं करीब 4 साल बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan comeback after 4 years) सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने जा रहे हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्ससिटेड हैं। ट्रेलर रिलीज को लेकर जो नया अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक ट्रेलर 10 जनवरी 2023 को रिलीज होगा जो एक ऐतिहासिक डेट है।
और पढ़िए – लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट, अंशुमन का दिखा एक्सन अंदाज
फिल्म के टाइटल में नहीं किया गया बदलाव
आपको बतादें, फिल्म के पहले गीत ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) की रिलीज के बाद आलोचना के बीच फिल्म का शीर्षक बदला जा रहा था, जिसमें दीपिका को नारंगी रंग के स्विमसूट में दिखाया गया था। अब, फिल्म के क्रिटिकस और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पुष्टि की है कि ‘पठान’ का शीर्षक नहीं बदला जाएगा, और इस एक्शन फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। बुधवार को, उन्होंने ट्वीट किया, “10 जनवरी 2023 को पठान ट्रेलर … पठान (शीर्षक में कोई बदलाव नहीं) 25 जनवरी 2023 (गणतंत्र दिवस) को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में आ रही है।”
और पढ़िए – सितारों के सितारे, जो रुपहले पर्दे पर मचाएंगे धमाल
पठान के टीजर ने इंटरनेट पर तेहेलका मचा दिया इसलिए उम्मीद यह की जा रही है कि ट्रेलर धमाल मचा देगा। विजुअली स्टनिंग ट्रेलर बड़े पैमाने पर एक्शन एंटरटेनर प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। इसमें शानदार एक्शन सेट हैं, जो आपको ट्रेलर देखने के बाद हैरान कर देंगे और आप खुदको मूवी देखने से रोक नहीं पाएंगे।
और पढ़िए – नए साल में सलमान से लेकर विक्की कौशल तक की बैक-टू-बैक आएंगी ये फिल्में, यहां देखें लिस्ट
पठान पर जाने क्या है विवाद?
फिल्म की रिलीज से पहले इसे लेकर काफी बवाल मचा है। इसके गाने बेशरम रंग (Besharam Rang Song Troll) को खूब ट्रोल किया गया। दीपिका पादुकोण? (Deepika Padukone) की ऑरेंज बिकिनी भगवा बिकिनी बताकर लोग भड़क उठे। इतना ही नहीं एक्टर को उनके इस बोल्ड लुक के लिए काफी ट्रोल भी किया गया। फिल्म को लेकर हिन्दू संगठनो ने भी आपत्ति जताई हैं, इन सब विवादों के चलते सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर्स को बदलाव के भी सुझाव दिए है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines