हेमा मालिनी के साथ कतर एयरवेज की फ्लाइट में बदसलूकी, शिकायत करने पर मिला ये रिस्पॉन्स

Hema Malini was Misbehaved by Passengers On Flight, Took Photos When Sleeping

Passengers Misbehaved With Hema Malini On Flight

विज्ञापन

Passengers Misbehaved With Hema Malini On Flight: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक कार्यक्रम के लिए मुंबई से ह्यूस्टन जा रहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को कतर एयरवेज की फ्लाइट में दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।

उनके साथ सफर कर रहे यात्री फोटोज लेने के लिए सीट के पास जमा हो गए। कहा जा रहा है कि उन्होंने रात 2 बजे तक तस्वीरें लीं। उस वक्त वह कंबल लपेटकर सो रही थीं। एयरलाइंस पर आरोप है कि उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार, पैसेंजर फ्लैश चालू कर उनकी फोटोज ले रहे थे। जब इसकी शिकायत क्रू मेंबर्स से की गई तो उन्होंने भी दखल नहीं दिया। उन्होंने कथित तौर पर शिकायत को अनसुना कर दिया।

Advertisment

अब तक कार्रवाई नहीं की गई 

हेमा मालिनी 20वें वार्षिक समारोह के लिए ह्यूस्टन जा रही थीं। जहां बतौर गेस्ट उन्हें आमंत्रित किया गया था। उनके सहयोगियों ने एयरलाइंस से शिकायत की है जिसे स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब उन्होंने कतर एयरवेज से एक्ट्रेस को अच्छी सीट उपलब्ध कराने और 11 सितंबर को लौटने पर उनका विशेष ख्याल रखने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि यदि एक बार फिर ऐसा होता है तो वह भविष्य में उनकी एयरलाइन से उड़ान नहीं भरेंगी। बता दें कि हेमा मालिनी ने पांच दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज किया है। वे आखिरी बार बॉलीवुड 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में अभिनय करती दिखी थीं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ